राजस्थान में स्कूल बिल्डिंग गिरी6 बच्चों की मौत राजस्थान में स्कूल बिल्डिंग गिरी राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंच गए हैं। उनका स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने पारंपरिक नृत्य भी देखा। मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की। यह उनकी तीसरी मालदीव यात्रा होगी। यहां वे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के न्योते पर आए हैं। संसद में विपक्ष का प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार (नए संसद भवन का एंट्री गेट) तक पैदल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। ‘समाजवाद’ और ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्द नहीं हटाए जाएंगे केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवाद’ और ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्द हटाने की कोई मौजूदा योजना या इरादा नहीं है। ये शब्द आपातकाल के दौरान जोड़े गए थे।कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखित जवाब में कहा ‘कुछ समूह इन शब्दों पर पुनर्विचार के लिए राय व्यक्त कर सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में पहली बार बोली सरकार ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के सवालों पर गुरुवार को सरकार ने संसद में पहली बार जवाब दिया। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा- ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से किए गए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था। बारिश का रेड अलर्ट सड़कों पर पानी भरा मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से जरूरत न होने पर घर से न निकलने की सलाह दी है। समुद्र तटीय इलाकों में जाने से बचने को भी कहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं मध्य प्रदेश बिहार झारखंड तेलंगाना आंध्र प्रदेश केरल कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। थाईलैंड-कंबोडिया में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लगातार दूसरे दिन भी गोलीबारी जारी है। शुक्रवार सुबह दोनों देशों के सैनिकों ने बॉर्डर पर फायरिंग की है। इससे पहले गुरुवार को कंबोडियाई सैनिकों की गोलीबारी में थाईलैंड के 14 लोग मारे गए। इनमें 1 सैनिक और 13 नागरिक शामिल हैं। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए।