Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Jul-2025

बिहार में बाढ़-बिजली गिरने से 13 की मौत बिहार में बीते 24 घंटे में बाढ़-बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से प्रदेश में 9 लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा 5 मौतें बांका में हुई। वहीं बाढ़ से गयाजी में 2 नालंदा और पटना में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। राजस्थान में भी बीते 1 दिन में बारिश की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है सावन का पहला सोमवार आज सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है ध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। यहां हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। सावन महीने में यहां 80 लाख लोगों के आने का अनुमान है। बोइंग ने कहा- विमानों के फ्यूल स्विच लॉक्स एकदम सेफ अमेरिका की सरकारी एजेंसी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और बोइंग ने रविवार को प्राइवेट नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि बोइंग प्लेन के फ्यूल स्विच लॉक एकदम सेफ हैं FAA ने कहा फ्यूल कंट्रोल स्विच का डिजाइन लॉकिंग फीचर्स बोइंग के अलग-अलग विमानों में एक ही है। फिर भी हम इसे खतरे की स्थिति नहीं मानते जिसके लिए किसी भी बोइंग विमान मॉडल पर एयरवर्दीनेस डायरेक्टिव देने की जरूरत पड़े। दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट का शव यमुना नदी में मिला दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 19 साल की स्नेहा देबनाथ का शव रविवार शाम को यमुना नदी से बरामद हुआ। स्नेहा मूलरूप से त्रिपुरा के सबरूम की रहने वाली थी और साउथ दिल्ली के महरौली स्थित पर्यावरण कॉम्प्लेक्स इलाके में रहती थी वह 7 जुलाई की सुबह से लापता थी। रविवार शाम गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे नदी में स्नेहा का शव मिला नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले मजार तोड़ी हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई है। शरारती तत्वों ने रविवार-सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक मजार में तोड़फोड़ कर दी। यह मजार नूंह के तावड़ू कस्बे में है। स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए आज रवाना होंगे शुभांशु शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट आज यानी 14 जुलाई को शाम 4:35 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से पृथ्वी के लिए रवाना होंगे। करीब 23 घंटे के सफर के बाद उनका स्पेसक्राफ्ट अगले दिन (15 जुलाई) दोपहर करीब 3 बजे समुद्र में लैंड करेगा। इसे स्प्लैशडाउन कहते हैं।