Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Jul-2025

भोपाल में कॉलोनाइजर ने निगम के प्लॉट ही बेच दिए पटेल नगर के कॉलोनाइजर पर FIR कराएगा निगम भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल कॉलोनी के कॉलोनाइजर के विरुद्ध एफआईआर होगी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर की नाराजगी के बाद नगर निगम ने पिपलानी थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। कॉलोनाइजर ने निगम के प्लॉट ही बेच दिए। दूसरी ओर लोगों को सुविधाएं भी नहीं दीं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सबकुछ हूं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को रविंद्र भवन में भाजपा भोपाल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सबकुछ हूं और उनके लिए अध्यक्ष नहीं बल्कि कार्यकर्ता ही हूं। इसी भाव से उनसे मिला करूंगा। भोपाल में पार्टी की जीत और मजबूती से ही प्रदेश में हमारी मजबूती दिखती है। जल गंगा अभियान के परफार्मर रैंकिग जारी जल गंगा संवर्धन अभियान में अच्छा कार्य करने के मामले में खंडवा जिले ने प्रथम स्थान रायसेन ने दूसरा और बालाघाट ने तीसरा स्थान पाया है। मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा शुक्रवार को जिला व जनपद स्तरीय पुरस्कार की सूची जारी की गई है। सैफ की पुश्तैनी संपत्ति विवाद नए सिरे से होगी सुनवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने भोपाल स्थित सैफ अली खान की पुश्तैनी संपत्ति के विवाद पर ट्रायल कोर्ट को नए सिरे से सुनवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट के 14 फरवरी 2000 को पारित आदेश को दोषपूर्ण पाते हुए निरस्त कर दिया। कब्रिस्तान जमीन पर गोशाला निर्माण को लेकर विवाद भोपाल में कोलार इलाके के अकबरपुर बंजारी स्थित कब्रिस्तान-गोशाला निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और जमीअत उलमा कोलार रोड की टीम मौके पर पहुंची और वहां हो रहे निर्माण कार्य का विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जांच पूरी होने तक किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है। विजय नगर में सड़क धंसी ड्रेनेज लाइन में रिसाव इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिससे गहरा गड्ढा बन गया। इस दौरान लोगों की तत्परता से दुर्घटना टल गई। उन्होंने तुरंत मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के बैरिकेड्स लगाकर स्थल को सुरक्षित किया ताकि कोई हादसा न हो। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर कीचड़ स्ट्रॉन्ग बारिश का सिस्टम के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालात हैं। नरसिंहपुर में शनिवार सुबह स्टेट हाईवे-22 पर पुलिया धंस गई जिससे रास्ता बंद हो गया। जिले में रस्सी के सहारे लोग शक्कर नदी पार कर रहे हैं। वहीं डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर खेत की मिट्टी बहकर आ गई। यहां वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जबलपुर मंडला बालाघाट कटनी दमोह नरसिंहपुर विदिशा सीहोर रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है।