767 किसानों ने की खुदकुशी राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा देश की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले किसान आज भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से मार्च 2025 के बीच केवल तीन महीनों में 767 किसानों ने आत्महत्या की। इनमें से सबसे अधिक मामले विदर्भ क्षेत्र से दर्ज हुए हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चुप है और बेखौफ से देख रही है। कांग्रेस सांसद ने महंगाई बिजली डीजल खाद की कीमतें और एमएसपी की गारंटी न मिलने को आत्महत्या के पीछे की बड़ी वजह बताया है। भारतीय प्रवासी दिलों में रामायण लाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। PM मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया। PM ने कहा- वे (भारतीय प्रवासी) गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए। RSS प्रांत प्रचारकों की दिल्ली में बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारकों की बैठक दिल्ली में आज से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी। दिल्ली स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज में होने वाले आयोजन में संविधान की प्रस्तावना और नए भाजपा अध्यक्ष चुनाव की रूपरेखा बनेगी। संघ संविधान में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द के औचित्य पर देशव्यापी विमर्श छेड़ने की तैयारी में है। बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। जेट F-35 को ठीक करने 40 इंजीनियर आएंगे ब्रिटिश फाइटर जेट F-35 को ठीक करने ब्रिटेन से 40 इंजीनियरों की टीम 5 जुलाई को भारत पहुंच सकती है। टीम फाइटर जेट में आ रही टेक्निकल प्रॉब्लम को ठीक करेगी जिसके बाद यह ब्रिटेन के लिए उड़ान भरेगा। पहले ब्रिटेन की इस टीम को 2 जुलाई को आना था। 1.42 करोड़ रुपए चुकाने पड़े बेंगलुरु में एक फरारी कार मालिक को 1.42 करोड़ रुपए रोड टैक्स के तौर पर भरने पड़े क्योंकि उसने कर्नाटक में टैक्स दिए बिना कार चला रखी थी। यह कार लाल रंग की फरारी SF90 थी जिसकी कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपए है। कार महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड थी लेकिन बेंगलुरु की सड़कों पर घूम रही थी। पहले दिन 12348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन शाम 7:15 बजे तक 12348 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इनमें 9181 पुरुष और 2223 महिलाएं शामिल थीं। वहीं 99 बच्चे 122 साधु 7 साध्वी 708 सुरक्षाबलों के जवान और 8 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे। बारिश के चलते चारधाम यात्रा रोकी गई उत्तराखंड में तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होगा तभी आगे यात्रा शुरू की जाएगी। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता दी अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता को रूस ने आधिकारिक मान्यता दे दी है। ऐसा करने वाला रूस दुनिया का पहला देश बन गया है। यह घोषणा गुरुवार को काबुल में अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दिमित्री झिरनोव के बीच हुई बैठक के बाद की गई।