Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Jul-2025

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार 4 जुलाई को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के 94234 मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जुड़ने और तकनीकी रूप से दक्ष बनने का संदेश दिया। 27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई मप्र में कमलनाथ सरकार द्वारा अन्य पिछड़े वर्गों को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी आरक्षण देने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले बीते 25 जून को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मप्र सरकार से आज यानी 4 जुलाई तक जवाब पेश करने के आदेश दिए थे बर्मिंघम में हो रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स शहर के बेटी अर्पणा चौहान ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अर्पणा की यह उपलब्धि से केवल उज्जैन ही नहीं बल्कि भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। सिवनी में दर्दनाक हादसा: ऑटो ने डेढ़ साल के मासूम को कुचला मौके पर मौत मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक ऑटो ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश में अब महिलाएं कर सकेंगी रात में भी काम मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शॉपिंग मॉल बाजार कारखानों और प्रोडक्शन यूनिट्स में महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है जिनमें महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। नियोक्ताओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा जिसमें सुरक्षित परिवहन सीसीटीवी निगरानी और महिला कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण की व्यवस्था शामिल है। भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात टीकमगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यप्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। टीकमगढ़ जिले में गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। मात्र 8 घंटों में हुई इस मूसलधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह लोगों की नींद खुली तो कई घरों में पानी भर चुका था। निचली बस्तियों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।