Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Jun-2025

मंत्री की दो टूक वापस नहीं होगा शिक्षकों की ई अटेंडेंस का आदेश वापस नहीं होगा शिक्षकों की ई अटेंडेंस का आदेश शिक्षकों के लिए ई अटेंडेंस सिस्टम लागू किए जाने का विरोध करने पहुंचे शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से मंत्री उदय प्रताप सिंह ने साफ कह दिया है कि इसका पालन करना होगा। विभाग के छोटे से बड़े अधिकारी कर्मचारी पर यह व्यवस्था लागू होगी। इसलिए सबको साथ देना होगा। मंत्री ने यह भी कहा है कि सितंबर से स्कूल शिक्षा विभाग में नए नियमों के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होगी। प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में आशीर्वाद देने और अक्टूबर महीने में सीहोर में होने वाले कृषि मेले में आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन इस साल अक्टूबर महीने तक शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री को इसका उद्घाटन करने के लिए भी न्योता दिया है। एमपी में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर कांग्रेस ने सोमवार से तीन दिनों तक संविधान सत्याग्रह की शुरुआत की। भोपाल सहित प्रदेश भर में कांग्रेस के नेता दलित बस्तियों में पहुंचे और प्रतिमा विवाद को लेकर लोगों से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने आम जनता को बताया कि बीजेपी किस तरह से संविधान का उल्लंघन कर रही है। अवैध कॉलोनी संशोधन ड्राफ्ट पर मंत्री सहमत अवैध कॉलोनियों को रोकने के लिए बने ड्राफ्ट पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सहमति मिल चुकी है। विभाग ने उनके सामने ड्राफ्ट का प्रेजेंटेशन कर उन्हें अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रस्तावित प्रावधानों के बारे में बताया। मंत्री ने सहमति देते हुए स्पष्ट किया कि नए नियम ऐसे बने कि किसी भी हाल में आगे अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं हो सके। बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम मध्यप्रदेश के ऊपर से ट्रफ गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहेगा। ग्वालियर चंबल सागर भोपाल इंदौर उज्जैन और जबलपुर संभाग के 24 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की संभावना है। शिवपुरी-श्योपुर में रेड जबकि बाकी हिस्से में ऑरेंज और यलो अलर्ट है।