Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Jun-2025

चुनाव आयोग का नया नियम कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ अब चुनावों के दौरान खींची गई फोटो CCTV फुटेज वेबकास्टिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग सिर्फ 45 दिनों तक ही सुरक्षित रखी जाएंगी। इसके बाद सारा डेटा डिलीट कर दिया जाएगा।चुनाव आयोग ने यह फैसला फुटेज के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों को रोकने के लिए लिया है। हालांकि कांग्रेस ने आयोग के इस नियम का विरोध किया है। पार्टी ने कहा कि पहले एक साल तक इस डेटा को सेफ रखा जाता था ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कभी भी इसकी जांच हो सके। आयोग का यह नियम पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ है। इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। राहुल गांधी बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजी सशक्तीकरण करती है। यह शर्मनाक नहीं है और इसे हर बच्चे को सिखाया जाना चाहिए। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चे यह भाषा सीखें क्योंकि वे नहीं चाहते कि वे सवाल पूछें और समानता हासिल करें। राहुल का यह पोस्ट अमित शाह की उस टिप्पणी के बाद आया जिसमें शाह ने कहा था कि इस देश में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं उन्हें जल्द ही शर्म आएगी। PM मोदी ने विशाखापट्टनम में योग किया दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। ईरान से 290 भारतीय दिल्ली लौटे ईरान और इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत शुक्रवार देर रात 290 भारतीय नागरिक दिल्ली लौटे। इनमें से ज्यादातर कश्मीर के छात्र है। इसके अलावा कुछ यात्री दिल्ली हरियाणा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी हैं। नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर भाला फेंका भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा जिनसे वो पिछले दो मुकाबलों में हार गए थे।नीरज को इस जीत से 8 पॉइंट्स मिले और वे डायमंड लीग फाइनल की ओर मजबूती से बढ़े। 22 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी मानसून तेज रफ्तार से उत्तर भारत में पहुंच गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में एंट्री कर ली है। अब केवल दिल्ली हरियाणा चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में इन राज्यों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। एटमी प्रोग्राम 2-3 साल पिछड़ा इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 9वां दिन है। इस बीच इजराइल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने दावा किया है कि इजराइली सेना के हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 2-3 साल के लिए पीछे धकेल दिया है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सार ने कहा कि हमले का नतीजा बहुत अच्छा आया है। ट्रम्प को नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट किया पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2026 के नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ट्रम्प की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की। हालांकि ट्रम्प ने कहा मैं कितने भी युद्ध रोक लूं कुछ भी कर लूं मुझे नोबेल नहीं मिलेगा।