Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Apr-2026

गुजरात के भुज में ओवैसी की पार्टी ने जीती 3 सीटें चुनाव- 10050 सीटों में 732 निर्विरोध चुने गए गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। 15 नगर निगम 84 नगरपालिकाओं 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 10050 सीटों में से 732 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है जिनमें भाजपा 712 सीटों पर आगे है। राजकोट नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है। वहीं सूरत में अब तक भाजपा ने 23 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती है। मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।’आज मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने ₹4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। ईरान पहली बार होर्मुज खोलने को तैयार! ईरान पहली बार होर्मुज खोलने को तैयार हो गया है। ईरान ने अमेरिका से समुद्री नाकेबंदी हटाने की भी अपील की है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने तीन ईरानी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अमेरिका को बातचीत के लिए रविवार को एक नया प्रस्ताव दिया था। सुप्रीम कोर्ट में वकील बोले- मस्जिद सभी के लिए खुली केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदाय के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।मस्जिद दरगाह में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ दलील दे रहे एडवोकेट नजाम पाशा ने कहा कि अगर किसी मोहल्ले की मस्जिद सबके लिए खुली हो तो भी कोई जाकर घंटी नहीं बजा सकता। आरती नहीं कर सकता क्योंकि उस जगह की अपनी धार्मिक मर्यादा है। यूपी का बांदा दुनिया में सबसे गर्म पारा 47.6°C उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था।