नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को ED की याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। ट्रायल कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 दिसंबर को सोनिया गांधी राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में होगी। ED ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी राहुल गांधी और अन्य ने साजिश के तहत Associated Journals Limited (AJL) की करीब 2000 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कब्जा किया। इसके लिए यंग इंडियन कंपनी का इस्तेमाल किया गया जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी थी। ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले दिन दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान महाराष्ट्र से आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत जानकीचट्टी स्थित अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरदेव सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सांस संबंधी बीमारी और ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी माना जा रहा है। दूसरी घटना में घोड़े का संतुलन बिगड़ने के कारण एक महिला यात्री नीचे गिर गईं। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। ट्रम्प के मुताबिक जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।” दूसरी तरफ ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। अमेरिका-शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की हत्या की अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इनमें से 7 उसके ही बच्चे थे। अमेरिका में इस साल की यह सबसे बड़ी मास शूटिंग की घटना मानी जा रही है। CNN के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। आरोपी का नाम शमार एल्किंस (31 साल) है। पुलिस ने बताया कि 7 बच्चों को घर के अंदर गोली मारी गई जबकि एक बच्चे को छत पर गोली लगी जब वह जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था। हमले में असॉल्ट-स्टाइल हथियार का इस्तेमाल किया गया। इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।