Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jun-2025

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया कि अब चिकित्सालय में तीमारदार मरीजो को भी लाने से कतराते नजर आने लगे लेकिन चिकित्सालय प्रभारी अधीक्षक डॉ0 धीरेन्द्र मोहन गहलौत कई बार वन विभागीय अधिकारियों से बन्दरो को पकड़ने की गुहार लगायी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने एक ना सुनी ।बन्दरो को भगाने के गन का भी प्रयोग किया गया बन्दरो को भगाने व बचाव को चिकित्सालय के प्रत्येक कमरे में लाठी डंडे भी रखे गए कुछ समय तो कारगर साबित हुए लेकिन कुछ समय बाद निष्प्रभाव होते नजर आये। बता दें कि बिगत दिनों बीमारी से ग्रसित पीड़ित महिला का चिकित्सालय में उपचार चल रहा था कि चिकित्सालय में भर्ती महिला को देखने आए तीमारदार के साथ नन्हे मुन्ने वच्चो को बन्दरो ने अचानक परिसर में घुसकर वच्चो के हाथ की चीज पर झपट्टा मार दिया जिससे घबराकर बच्चे भागते हैं गिर गये ओर चोटिल हो गए जिनका उपचार भी चिकित्सालय में उपचार कराया ।जिसपर अब चिकित्सा प्रभारी अधीक्षक ने बन्दरो के आतंक के छुटकारा पाने का नायब तरीका निकालते हुए चिकित्सालय परिसर गेट पर भयानक भयंकर लँगूर की हिलती झूलती फोटो लगाई फोटो अभी तो कुछ कारगर नजर आ रही है। लेकिन आखिर वन विभाग कब जागेगा जो जसपुर क्षेत्रवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिला पाएगा या जसपुर चिकित्सालय को बन्दरो आतंक का पर्याय क्षेत्र घोषित करने का प्रयास में तो नही। पर्यटन नगरी रामनगर का कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के धनगढ़ी गेट स्थित कॉर्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर अब डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम बढ़ा चुका हैपर्यटकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए अब यहां क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है अब तक इस सेंटर में प्रवेश के लिए मैन्युअल तरीके से मौके पर ही परमिट जारी किए जाते थे जिससे पर्यटकों को लंबी कतारों और समय की परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया डिजिटाइज हो गई हैपर्यटक गेट पर लगे QR कोड को अपने स्मार्टफोन से स्कैन कर UPI के माध्यम से टिकट शुल्क का भुगतान कर सकते हैं जिसके बाद उन्हें डिजिटल टिकट उनके फोन पर प्राप्त हो जाएगा यह टिकट रिजर्व के कर्मचारी स्कैन कर उन्हें म्यूजियम में प्रवेश देंगे. कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष इस म्यूजियम में 80000 से अधिक पर्यटक आते हैं और इससे सरकार को 75 से 80 लाख रुपये तक का राजस्व प्राप्त होता है l उन्होंने कहा कि यह नई डिजिटल बुकिंग सुविधा न केवल बुकिंग प्रक्रिया को सुगम पारदर्शी और पेपरलेस बनाएगी बल्कि यह कर्मचारियों को भी पर्यटकों के प्रवेश को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद करेगी l एक और बड़ी सुविधा यह है कि पर्यटक अब एक सप्ताह पूर्व तक QR कोड स्कैन कर अग्रिम बुकिंग भी कर सकते है इससे योजना बनाने और समय प्रबंधन में काफी सहूलियत मिलेगी l हाल ही में राजधानी देहरादून के खलंगा वन क्षेत्र में हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आपत्ति जताई है। यशपाल आर्य का कहना है कि राज्य सरकार आज कह रही है कि हम इस मामले पर जांच कराएंगे लेकिन डीएफओ फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई। साथ ही उन्होंने धामी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण और अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य किया गया है। वर्ष 2024 में बनी उत्तराखंड व्यावसायिक डेयरी परिसर अनुज्ञाकरण नियमावली को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून नगर निगम लगातार विचार कर रहा है जिसमें हाल ही में नगर आयुक्त द्वारा बैठक भी हुई। वहीं इस बात पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि डेयरी संचालकों की लिस्टिंग का कार्य जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अक्सर डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाया जाता है जिससे जलभराव की स्थिति बन जाती है और इसका हल निकालने के साथ हम प्रयास कर रहे हैं कि इस गोबर का सदुपयोग हो। स्वच्छता का संदेश देने को लेकर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यकारिणी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में 22 जून को प्रदेशभर के सभी जिलों में एक बृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि इसमें विधिक सेवा से जुड़े सभी लोगों के साथ ही व्यापार मंडल स्कूल कॉलेजों एन जी ओ नगर निगम की सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि बड़ी संख्या में इसमें प्रतिभाग करें जिससे स्वच्छता के इस संदेश का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार हो सके। प्रदेश में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को एक उनके जनपद में एक दिन का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। वही इस विषय पर बात करते हुए शिक्षा महानिदेशक अभिषेक रुहेला ने कहा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार जिले के टॉपर्स बच्चों को एक दिन के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बनाया जाएगा। साथ ही सरकार की यह एक अच्छी पहल इससे विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ेगा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान महाकुम्भ के पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि यूनियर देश भर में किसान पंचायतों का आयोजन और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम में आयोजित चिंतन शिविर में किसानों के बीच पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए जो योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनसे किसानों का बहुत लाभ हो रहा है। नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है और हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के साथ देश के भी नेता थे।