Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Jun-2025

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के नेतृत्व व प्रेरणा से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत माननीय राहुल गांधी जी का जन्मदिवस (19 जून) जनसेवा एवं सामाजिक समर्पण के पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी जबलपुर द्वारा अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा जी के मार्गदर्शन में दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें शहर के हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता समाजसेवी युवा छात्र-छात्राएँ एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित रहेगी।