Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Jun-2025

ट्रम्प ने फिर कहा- भारत-पाक युद्ध रुकवाया मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं ट्रम्प ने फिर कहा- भारत-पाक युद्ध रुकवाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाया था। ट्रम्प ने कहा मैंने युद्ध रुकवाया। मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। PM मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। मैंने उनसे कल रात बात की। हम भारत के साथ एक व्यापार समझौता करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मैंने एक बड़ा युद्ध रोका लेकिन किसी ने इस बारे में खबर तक नहीं लिखी। ट्रम्प का यह बयान बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के 12 घंटे बाद आया है। इजराइली हैकर्स ने ईरानी न्यूज चैनल हैक किए ईरान और इजराइल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई है। इजराइली हैकर्स ने बुधवार देर रात ईरान की सरकारी IRIB टीवी समेत कई न्यूज चैनल हैक कर लिए। इस दौरान लोगों से विद्रोह की अपील की गई। इन हैकर्स ने 2022 के विरोध प्रदर्शन वाले वीडियो चलाए जिनमें महिलाएं अपने बाल काट रही हैं। दरअसल 2022 में महसा अमीनी नाम की ईरानी महिला की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। महसा को गलत तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उपचुनाव के लिए सुबह से वोटिंग शुरू देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें गुजरात की 2 पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उपचुनाव का रिजल्ट 23 जून को आएगा। 110 भारतीय छात्र दिल्ली पहुंचे ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्र सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। इनमें से 90 छात्र कश्मीर के हैं। ईरान-इजराइल जंग में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। अहमदाबाद प्लेन हादसा- 208 DNA मैच अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले अब तक 208 मृतकों की पहचान DNA टेस्ट से हो चुकी है और 173 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। यह जानकारी सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने दी। पिकअप की टक्कर 9 लोगों की मौत महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार शाम सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें 6 साल का बच्चा और एक महिला शामिल हैं। यह दुर्घटना जेजुरी-मोरेगांव रोड पर स्थित एक होटल के सामने हुई जब एक तेज रफ्तार कार खड़े पिकअप वाहन से जा टकराई। UP-राजस्थान पहुंचा मानसून गुजरात मध्य प्रदेश बिहार और झारखंड के बाद मानसून ने राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी एंट्री ले ली है। मानसून ने 3 दिन में 6 राज्यों को कवर किया है। पूर्वी UP के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।