सिंगापुर से आया दोस्त महिला मिली तो कोरोना पॉजिटिव हुई इंदौर में कोविड मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 5 और मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही इंदौर में अब तक कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 8 मरीज अन्य जिलों से हैं। इनमें से अभी करीब 20 एक्टिव केस हैं। नए मरीजों में एक 47 वर्षीय महिला शामिल हैं जो हाल ही में सिंगापुर से लौटे अपने एक मित्र के संपर्क में आई थीं। CCTV में कैद हुआ आतंक मचाने वाला जानवर बड़वानी के गांवों में पिछले एक माह में 6 लोगों की जान लेने वाले और 15 से ज्यादा लोगों को गंभीर रूप से जख्मी करने वाला अज्ञात जानवर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दिखने में यह कुत्ते से बड़ा धारीदार भूरे काले रंग का जानवर है। इसके हमले में घायल बुजुर्गों का दावा है कि यह लकड़बग्घा है। अब ऐसे में वन विभाग के दावे पर सवाल है कि वे इसे सियार का हमला बता रहे हैं जिसकी मौत हो चुकी है। राहुल के लंगड़ा शब्द पर दिव्यांग नाराज लोकसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में अपने भाषण में लंगड़ा शब्द का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान पर अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर और पद्मश्री से सम्मानित सतेंद्र सिंह लोहिया ने आपत्ति ली है। राहुल गांधी के सार्वजनिक बयान पर नाराजगी जताते हुए लोहिया ने कहा कि लंगड़ा शब्द का इस्तेमाल दिव्यांगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। खुले गटर चैंबर में एक राहगीर गिर गए नर्मदापुरम में गुरुवार रात को बीच बाजार क्षेत्र में वार्ड नंबर 3 पान बाजार में खुले गटर चैंबर में एक राहगीर गिर गए जिन्हें वहां से गुजर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बचाया। कांग्रेसियों ने इसे नगर पालिका की लापरवाही बताया। भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट प्रदेश में लगातार 42वें दिन शुक्रवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर-उज्जैन समेत 45 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां पर 30 से 40Km प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चल सकती है। अगले 4 दिन यानी 9 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद मानसून भी प्रदेश में प्रवेश कर लेगा।