देश में कोरोना से 10 की मौत 1045 एक्टिव केस देश में कोरोना से 10 की मौत देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1045 हो गई है। सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस केरल में हैं। महाराष्ट्र में 210 दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 केस हैं। कर्नाटक के 80 केसों में से सिर्फ 73 बेंगलुरु में हैं। वहीं महाराष्ट्र राजस्थान पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में कुल 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। शाह बोले- गोली का जवाब गोले से मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड में सोमवार को कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को संदेश दिया कि भारतीय सेना उसके लोगों और सीमा से जो भी टकराएगा उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। अगर कोई हमला करता है तो गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा। हरियाणा में परिवार के 7 लोगों ने सुसाइड किया हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात कर्ज से परेशान परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सभी लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में थे। परिवार उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। सोमवार को वे पंचकूला में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आए थे। मरने वालों में प्रवीण मित्तल उनकी पत्नी बुजुर्ग माता-पिता और 3 बच्चे शामिल हैं। तेजस्वी यादव फिर बने पापा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर पापा बन गए हैं। उन्होंने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। राजश्री कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। 26 जून को लालू-राबड़ी बहू से मिलने कोलकाता के लिए निकले थे। हमले से पहले पहलगाम में तैनात था CRPF जवान सूत्रों के मुताबिक सोमवार को गिरफ्तार सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) का जवान मोतीराम जाट की तैनाती पहलगाम में थी। आतंकी हमले से ठीक छह दिन पहले पहलगाम से उसका ट्रांसफर किया गया था। ASI पर पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। 4 राज्यों में मानसून पहुंचा देश के 14 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। सोमवार को मुंबई में दिनभर तेज बारिश हुई। मानसून यहां 16 दिन पहले पहुंचा जिसने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। भारी बारिश के चलते वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया जिससे पूरी एक्वा लाइन प्रभावित रही। MMRC ने वर्ली के लिए सर्विस बंद की। ब्रिटेन में फुटबॉल फैन्स को कार ने कुचला ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में सोमवार को एक शख्स ने कार से कई फुटबाल फैन्स को कुचल दिया। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 27 को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जबकि 20 का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। ये फैन्स लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग में जीत पर विक्ट्री परेड निकाल रहे थे। फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने मुंह पकड़कर धकेला फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के बीच हुई झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। मैक्रों 25 मई को वियतनाम दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान हनोई के नोई बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी ने उनका मुंह पकड़कर धकेल दिया। एसोसिएटेड प्रेस ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है।