परिवार के साथ पदयात्रा पर निकले शिवराज शिवराज को लोगों ने कंधे पर उठाया जमकर थिरके केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले हैं। रविवार को उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा की शुरुआत की। सबसे पहले वे लाड़कुई-भादाकुई गांव पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से संवाद किया। यहां लाेगों ने शिवराज को कंधे पर उठा लिया। इसके बाद वे परिवार के साथ जमकर थिरके। पदयात्रा में पत्नी साधना सिंह बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत भी शामिल हुई। उन्होंने पदयात्रा को लेकर कहा कि न दिन- न रात पैदल चल चला शिवराज। अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला मित्र के साथ अश्लील हरकतें करने और डांस करने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने रविवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोहर धाकड़ ने भानपुरा थाने में जाकर सरेंडर किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। छत्तीसगढ़ से अनूपपुर पहुंचा हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल से चार हाथियों का झुंड प्रदेश के अनूपपुर जिले में प्रवेश कर गया है। यह झुंड 18 दिन तक मरवाही वन क्षेत्र में विचरण करने के बाद 25 मई की रात करीब 11:55 बजे अनूपपुर पहुंचा।हाथी जैतहरी थाना क्षेत्र में गूजर नाला पार करते हुए चोलना गांव के बाहर से होकर गुजरे। फिर ग्राम पंचायत क्योटार के कुशुमहाई गांव पहुंचे। वर्तमान में ये हाथी बीट धनगवां के कक्ष क्रमांक आरएफ 337 में विश्राम कर रहे हैं। यादव बोले- महिला की बच्चेदानी निकाली गई भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान अरुण यादव ने खंडवा जिले में हुई रेप की घटना को लेकर सरकार से सवाल किया। nउन्होंने कहा कि खंडवा में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर बच्चेदानी निकाल दी गई। उसकी मौत हो गई। यह क्षेत्र बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह का है और अब कांग्रेस देखना चाहती है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं। नाग-नागिन को एक घंटे तक देखते रहे ग्रामीण शिवपुरी के पिछोर जनपद की ग्राम पंचायत खोड़ में रविवार को एक विशालकाय सर्प जोड़े को आलिंगन अवस्था में देखा गया। करीब एक घंटे तक नाग-नागिन विजय भार्गव के घर के पास रहे। जब वो पिछले गेट की ओर बढ़ने लगे तो सर्प मित्र मोहन लोधी निवासी ऊमरीकला को बुलाया गया। रेस्क्यू के दौरान एक सर्प मौके से भाग गया जबकि दूसरे को सावधानीपूर्वक पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया