गोवा में भगदड़! कई मौते गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा में भगदड़ गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान शुक्रवार शाम मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया में खबर शनिवार सुबह आई है। हादसे में 40 से ज्यादा घायल हैं जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल से अभी भी लगातार एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल लाया जा रहा है। पहलगाम हमला- PAK डिफेंस मिनिस्टर की धमकी पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में युद्ध की संभावनाओं के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को भारत पर हमला करने की धमकी दी है। पाकिस्तान न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत सिंधु समझौते का उल्लंघन कर सिंधु नदी पर बांध जैसा कोई निर्माण करता है तो पाकिस्तान भारत पर हमला करेगा।बांग्लादेश की ओर से विवादित बयान सामने आया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस के करीबी ने कहा- यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश के मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। राजस्थान में धूलभरी आंधी चल सकती है। वहीं ओडिशा आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदले हुए मौसम के बावजूद शुक्रवार को महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान और मध्य प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43° से 44° के बीच रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 44.9° के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। मणिपुर हिंसा के दो साल राज्य में हाई अलर्ट मणिपुर हिंसा को आज यानी 3 मई को दो साल हो गए हैं। इस दौरान 250 से ज्यादा मौतें हुईं। 50 हजार लोग आज भी विस्थापित हैं। जो 6 हजार एफआईआर दर्ज हुईं उनमें करीब 2500 में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। जो गंभीर अपराध हैं उन पर सीबीआई या राज्य शासन कोई अपडेट नहीं दे रहा है। शनिवार को मैतेई संगठन कोऑर्डिनेटिं कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने लोगों ने सभी गतिविधियां बंद रखने और अपने कन्वेंशन में शामिल होने के लिए कहा है।वहीं कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (KSO) और जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन (ZSF) ने भी कुकी आबादी वाले इलाकों में बंद बुलाया है। जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द देश की सबसे बड़ी और सेना को सबसे ज्यादा गोला-बारूद सप्लाई करने वाली जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि उत्पादन को लेकर टारगेट बहुत मिला है। जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया जल थल और वायु सेना के लिए सबसे ज्यादा और कई महत्वपूर्ण सैन्य सामग्रियां का उत्पादन करती है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में साढ़े चार हजार से ज्यादा कर्मचारी पदस्थ है। हिसार में शाह की सुरक्षा चूक पर गृह मंत्रालय सख्त हिसार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा चूक को लेकर हरियाणा सरकार ने हाई लेवल जांच कमेटी बना दी है। इस कमेटी की अगुआई रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार और ADGP कानून व्यवस्था संजय कुमार को सदस्य बनाया गया है।यह जांच कमेटी 31 मार्च को हिसार के अग्रोहा में शाह की सुरक्षा चूक की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगी। शाह हिसार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के अनावरण के लिए आए थे। जहां उनकी सुरक्षा में चूक का मामला उजागर हुआ था। PAK पीएम शहबाज से मिले चीनी राजदूत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से शुक्रवार को चीन के राजदूत जियांग जैडॉन्ग ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई। चीनी राजदूत ने दोनों देशों से संयम बरतने और आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाने की अपील की। चीन ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच की मांग की है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। अर्जेंटीना में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप साउथ अमेरिकी देश अर्जेंटीना में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूंकप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे आया है। भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिणी राज्य उशुआइया से 222 किमी दूर समुद्र में ड्रेक पैसेज में था जिसकी गहराई 10 किमी थी। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक उसी जगह 15 मिनट में लगातार 5.4 5.7 और 5.6 तीव्रता के 3 आफ्टर शॉक भी आए। बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद को पालने की बात कबूली पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद को पालने की बात कबूली है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बिलावल ने माना कि पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर आतंकी संगठनों को बढ़ावा दिया है।