Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-May-2025

पाकिस्तान ने चौकियों पर दोबारा झंडे लगाए पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच अब पाकिस्तान ने अपनी खुफिया एजेंसी ISI के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया है। 2022 में मुईद यूसुफ के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। मलिक का अपॉइंटमेंट 29 अप्रैल को किया गया लेकिन मीडिया में नोटिफिकेशन बुधवार देर रात जारी किया गया। यह खबर आने से एक दिन पहले ही 30 अप्रैल को भारत सरकार ने NSA बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के पूर्व प्रमुख रहे आलोक जोशी को इसका नया चेयरमैन बनाया है। 143 महिला सांसदों-विधायकों पर आपराधिक मामले चुनाव सुधार पर काम करने वाले NGO एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने महिला सांसद और विधायकों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें सामने आया है कि देश की कुल 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 28% यानी 143 पर क्रिमिनल केस दर्ज है। इनमें से 78 (15%) पर हत्या किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। वहीं 17 महिला नेताओं ने अपने चुनावी हलफनामों में अरबपति (100 करोड़ या उससे अधिक संपत्ति) होने का दावा किया है। इनमें लोकसभा की 6 राज्यसभा की 3 और विधानसभा की 8 महिलाएं हैं। 512 महिला सांसदों-विधायकों की कुल घोषित संपत्ति 10417 करोड़ रुपए है। औसतन हर एक के पास 20.34 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 90 देशों के 11 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे भारत की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबली प्रमोट करने के लिए वेव्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह अपनी तरह का पहला शिखर सम्मेलन है।मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चार दिन तक चलने वाले सम्मेलन में वेव्स में दुनिया भर से रचनात्मक पेशेवर निवेशक स्टार्टअप्स और तकनीकी एंटरप्रेन्योन्स भाग ले रहे हैं। कनेक्टिंग क्रिएटर्स कनेक्टिंग कंट्रीज वेव्स 2025 की टैगलाइन है। इस दौरान 90 से ज्यादा देशों के 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि 1000 क्रिएटर्स 300 से ज्यादा कंपनियां और 350 से ज्यादा स्टार्टअप शामिल होंगे। अजमेर के होटल में आग चार जिंदा जले अजमेर के होटल में लगी आग में 4 लोग जिंदा जल गए। कई झुलस गए हैं। तेजी से फैलती आग की चपेट में बच्चा आ गया। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। वह मामूली रूप से झुलसा है। इसके अलावा कई अन्य लोग भी झुलस गए हैं। डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लगी। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे। इन लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई है। जेएलएन अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने चार मौतों की पुष्टि की है। झुलसे हुए लोगों को जवाहरलाल नेहरू (JLN) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पहलगाम हमला पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है। मार्को रूबियो ने दोनों देशों से तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति स्थापित को लेकर मिलकर काम करने की अपील की। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक शहबाज शरीफ ने मार्को रुबियो से बातचीत के दौरान भारत पर उग्र और भड़काऊ व्यवहार का आरोप लगाया। मई में 4 दिन ज्यादा लू चलेगी मई में भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। IMD के डायरेक्ट मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक राजस्थान हरियाणा पंजाब मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में लू के दिनों की संख्या सामान्य से चार दिन ज्यादा रहने का अनुमान है। उधर राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी ने अप्रैल का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां बुधवार को दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 29 अप्रैल 2014 को 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था गिरी डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की गई है। 2025 की पहली तिमाही में जीडीपी में 0.3% की गिरावट आई है।ऐसा तीन साल में पहली बार हुआ है। पिछले साल की आखिरी तिमाही अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2.4% की दर से बढ़ी थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जीडीपी में गिरावट की सबसे बड़ी वजह आयात में भारी बढ़ोतरी है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक टैरिफ की संभावनाओं को देखते हुए अमेरिकी कंपनियों ने भारी मात्रा में आयात किया है। इसकी वजह से जीडीपी का आंकड़ा नीचे आ गया है।