देश के कई राज्यों में अलर्ट प्रधानमंत्री मोदी बोले मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती आज 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट बारिश से 2 दिन की राहत बाद राजस्थान में फिर से लू ने दस्तक दी है। सोमवार को बाड़मेर जिले का तापमान देश में सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज प्रदेश के 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 19 अप्रैल तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को मध्य प्रदेश महाराष्ट्र समेत देश के 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अनुमान जताया है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बिजली और झारखंड के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। बिहार पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा असम मणिपुर मेघालय समेत सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी अगले पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती PM मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। PM मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- शारीरिक संबंध सहमति से बने थे बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को दिए एक फैसले में नाबालिग से रेप (POSCO) के आरोप में 3 साल से जेल में बंद 22 साल के युवक को जमानत दे दी। जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच ने कहा कि 15 साल की नाबालिग को पता था वह क्या कर रही है वह इसके परिणाम भी जानती थी। बेंच ने अपने आदेश में कहा- लड़की के बयान से स्पष्ट है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शारीरिक संबंध सहमति से बने थे। लड़की ने अपनी मर्जी से अपना घर छोड़ा और युवक के साथ गई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर जारी एक जवान घायल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट के लसाना इलाके में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। सोमवार रात को आतंकियों की खबर मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग की जिसमें रोमियो फोर्स का एक जवान घायल हो गया। मुठभेड़ पुंछ को जम्मू से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के पास हुई। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर कहा- सोमवार रात लसाना में आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से संपर्क हुआ। आतंकी भाग न पाए इसके लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। हरियाणा में बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वाए हरियाणा के फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वा दिए। 13 जगहों से उसकी हड्डी भी तुड़वाई। उसे इस कदर अधमरा कर छोड़ दिया कि वह मदद के लिए किसी को कॉल तक नहीं कर सका। बॉयफ्रेंड को उधार लिए रुपए लौटाने के बहाने घर बुलाया था। घायल बॉयफ्रेंड 17 दिन से दोनों हाथों और पैरों पर प्लास्टर बांधे अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जख्मी बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का बाप है जबकि गर्लफ्रेंड की भी 10 साल की बेटी है। हालांकि उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। प्रिंसिपल ने क्लास रूम में गोबर का लेप लगाया दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लासरूम को ठंडा करने के लिए गोबर का लेप लगाया। प्रिंसिपल के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है जो कॉलेज के एक फैकल्टी की देखरेख में चल रहा है। प्रोजेक्ट का नाम पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन है। 12 अधिकारियों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश अल्जीरिया ने फ्रांस के 12 अधिकारियों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फ्रांस में एक अल्जीरियाई काउंसलर की गिरफ्तारी के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके लिए फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो जिम्मेदार हैं। दोनों देशों के बीच हालिया विवाद 11 अप्रैल को शुरू हुआ था जब फ्रांस ने तीन अल्जीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें अल्जीरियाई काउंसलर भी शामिल थे। इन पर अप्रैल 2024 में एक अल्जीरियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमीर बौखोर्स का किडनैप करने का आरोप है। पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की पहली बार 6 महिलाओं ने एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं। अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा। IPL 2025 में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 5 हार के बाद IPL में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।