आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा दुश्मन मुंबई और दिल्ली की जेलों में सुरक्षा बढ़ी मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा आज भारत लाया जाएगा 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा आज भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका में मौजूद है। प्रत्यर्पण की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। राणा के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। तहव्वुर ने भारत आने से बचने के लिए याचिका दायर की थी। उसने अपनी याचिका में खुद को पार्किंसन बीमारी से पीड़ित बताते हुए कहा था कि अगर भारत डिपोर्ट किया गया तो मुझे प्रताड़ित किया जा सकता है। तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली में BJP कार्यकर्ता मछली की दुकानें बंद करवा रहे TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दावा किया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR पार्क) में मछली और मांस की दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि इलाके में BJP के कार्यकर्ता (गुंडे) दुकानें मंदिर के पास होने की वजह से मछली बाजार के व्यापारियों को धमका रहे हैं। पिछले 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ। कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का दूसरा दिन गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) का है। मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली। आज दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन होगा जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। गुरमीत राम रहीम जेल से 13वीं बार बाहर आया हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। इस दौरान राम रहीम पूरे 21 दिन सिरसा डेरे में ही रहेगा। बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिरसा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले वह 28 जनवरी 2025 को ही 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। भारत में हर दिन औसत 52 प्रेग्नेंट महिलाओं की मृत्यु महिलाओं में प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के समय होने वाली मौतों पर यूनाइटेड नेशन ने एक रिपोर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया कि दुनिया में हर 2 मिनट में एक महिला की मौत प्रेग्नेंसी या डिलीवरी से जुड़ी दिक्कतों के चलते हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में भारत में करीब 19 हजार प्रेग्नेंट महिलाओं की मौत हुई। यानी हर दिन औसतन 52 महिलाएं जान गंवा रही हैं। यह आंकड़ा दुनिया में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कुल मौतों का 7.2% है। इस लिस्ट में भारत नाइजीरिया के बाद दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु के 10 बिल रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (8 अप्रैल) को ऐतिहासिक फैसले में राज्यपालों के अधिकार की ‘सीमा’ तय कर दी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने तमिलनाडु के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा ‘राज्यपाल के पास कोई वीटो पॉवर नहीं है।’ इससे तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार को बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के 10 जरूरी बिलों को राज्यपाल की ओर से रोके जाने को अवैध भी बताया। कोर्ट ने कहा कि यह मनमाना कदम है और कानून के नजरिए से सही नहीं। राज्यपाल को राज्य की विधानसभा को मदद और सलाह देनी चाहिए थी। राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी पश्चिम बंगाल में 25 हजार 753 टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति रद्द करने के मामले में राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी। राहुल ने राष्ट्रपति से मांग की है कि जो लोग निर्दोष हैं उन्हें नौकरी में बने रहने देना चाहिए। राहुल ने कहा- मैं वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमिशन (WBSSC) भर्ती में हुए घोटाले की निंदा करता हूं। राष्ट्रपति खुद एक टीचर रही हैं। 25 हजार 753 लोगों कई ऐसे भी हैं जो निर्दोष हैं। उनका इस घोटाले से कोई लेना देना नहीं है। उनकी बर्खास्तगी से शिक्षा प्रणाली और परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। स्काईमेट का अनुमान- मानसून सामान्य रहेगा मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। एजेंसी के मुताबिक 80% से ज्यादा संभावना है कि मानसून सामान्य या उससे अधिक रहेगा। इधर देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में अप्रैल के पहले हफ्ते से ही लू का असर तेज होता जा रहा है। राजस्थान दिल्ली मध्य प्रदेश गुजरात हरियाणा और पंजाब के कई हिस्से हीटवेव की चपेट में हैं। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। ट्रम्प बोले- कई देशों ने हमें लूटा अब हमारी बारी अमेरिका ने चीन पर 104% टैरिफ लगा दिया है। यह आज यानी 9 अप्रैल से लागू हो गया है। इसका मतलब है कि अब से अमेरिका पहुंचने वाले चीनी सामान दोगुने दाम से भी ज्यादा कीमत पर बिकेंगे। ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि टैरिफ की जो कोई भी आलोचना कर रहा है वह बदमाश और धोखेबाज है। उन्होंने तब नहीं सोचा था जब अमेरिका ने 90 हजार कारखाने खो दिए थे। हम टैरिफ से बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं। अमेरिका को हर दिन 2 बिलियन डॉलर (17.2 हजार करोड़ रुपए) ज्यादा मिल रहा है। कई देशों ने हमें हर तरह से लूटा है अब लूटने की बारी हमारी है।