भूकंप में 10 हजार लोगों के मरने की आशंका म्यांमार में भूकंप- 10 हजार लोगों के मरने की आशंका म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई है। भूकंप के झटके थाईलैंड बांग्लादेश चीन और भारत तक महसूस किए गए। म्यांमार की सैन्य सरकार ने कम से कम 694 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि 1670लोग घायल हैं। उधर थाईलैंड में 10 लोगों की मौत हुई है। इस तरह इस आपदा में अब तक 700 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है। मोथाबाड़ी सांप्रदायिक हिंसा- इंटरनेट बंद 34 गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई है। इस बीच घरों दुकानों और गाड़ियों में तोड़-फोड़ लूट और हिंसा के आरोप में 34 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा का दावा है कि हिंदुओं के घरों और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांप्रदायिक तनाव की शुरुआत 26 मार्च को इलाके की मस्जिद के सामने से निकाले गए जुलूस के बाद हुई। विरोध में एक वर्ग ने 27 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान भीड़ ने दुकानों घरों और गाड़ियों पर हमला कर दिया। सरकार ने बढ़ाया केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार (28 मार्च) को हुई कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने 3% बढ़ोतरी की थी। 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनर्स को होगा। गुजरात में सरदार पटेल की 6 बीघा जमीन हड़पी लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की गुजरात के खेड़ा जिले गाडवा गांव में पुरखों की जमीन फर्जीवाड़ा कर हड़पने के मामले में 3 दोषियों को 2 साल कैद की सजा सुनाई गई है। महेमदाबाद कोर्ट के जज विशाल त्रिवेद्री की अदालत ने भूपेन्द्रभाई देसाईभाई डाभी देसाईभाई जेहाभाई डाभी और प्रतापभाई शकराभाई चौहान को 2 साल कैद की सजा दी है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में टेंपरेचर 42° पार देशभर के मौसम में शनिवार को बदलाव रहेगा। दिल्ली पंजाब चंडीगढ़ राजस्थान सहित नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को भी राजस्थान में ठंडी हवाओं के चलने से पारा 7 डिग्री तक गिरा। उधर चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ झारखंड वेस्ट बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। शुक्रवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.2° रहा। सेना और वायुसेना को मिलेंगे 156 स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड भारतीय सेना और नौसेना को 156 प्रचंड हेलिकॉप्टर मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने शुक्रवार को लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी। यह सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 62500 करोड़ रुपए में किया गया है। प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया कॉम्बैट हेलिकॉप्टर है जो 5000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है। पीएम मोदी ने जिबली ट्रेंड में हिस्सा लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ट्रेंड जिबली में हिस्सा लिया है। भारत सरकार के आधिकारिक X हैंडल ने AI की मदद से जिबली स्टूडियों की थीम पर बनी पीएम मोदी की तस्वीरों को शेयर किया है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ तस्वीरें भी हैं। बीते दों दिन से यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दुनिया भर के नेताओं सेलिब्रिटी और आम लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है। पीएम मोदी की ट्रम्प और मेक्रो के अलावा इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म अयोध्या के राम मंदिर और वंदे भारत ट्रेन के साथ भी जिबली तस्वीर सामने आई है। कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को मद्रास हाईकोर्ट से 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत मिल गई है। कुणाल ने याचिका में कहा था कि वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के रहने वाले हैं। अगर मुंबई वापस आएंगे तो मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। शिवसेना के कार्यकर्ताओं से उन्हें जान का खतरा है। नेपाल में राजशाही समर्थकों की हिंसा के बाद सेना तैनात नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के तिनकुने में एक इमारत में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई। प्रशासन ने काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया है और सेना की तैनाती कर दी है। इस आंदोलन में 40 से ज्यादा नेपाली संगठन शामिल हुए।