भाजपा के पेट में नया शिवाजी पल रहा! शिवसेना UBT बोली- भाजपा के पेट में नया शिवाजी पल रहा नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र सामना ने भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। लेख में कहा गया है भाजपा के पेट में नया शिवाजी पल रहा है। इसी वजह से वे छत्रपति शिवाजी के इतिहास को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सामना ने लिखा कि लोकसभा में भाजपा के ओडिशा के बारगढ़ से सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा था ‘हमारे शिवाजी मोदी हैं। मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी थे।’ तो अब भाजपा ने नए शिवाजी को जन्म दिया है और इसके लिए मूल शिवाजी को खत्म करने की उनकी योजना है। फिर छत्रपति शिवाजी महाराज को खत्म करना है तो पहले औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करना होगा। मतलब इतिहास अपने आप नष्ट हो जाएगा। 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। इनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट अमेरिका के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ। ये चारों एस्ट्रोनॉट मंगलवार (18 मार्च) को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रवाना हुए थे। स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान करीब 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट रहा यानी यान से संपर्क नहीं रहा। यौन शोषण के आरोपी सीतापुर सांसद जेल से रिहा महिला नेता से यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को 49 दिनों बाद रिहाई मिल गई। बुधवार सुबह 8 बजे सीतापुर जेल से सांसद हाथ जोड़ते हुए बाहर निकले। सीधे फॉर्च्यूनर में बैठे और आवास पहुंच गए। यहां पत्नी और घरवालों से मिले तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लैंड फॉर जॉब केस में लालू से ED की पूछताछ लैंड फॉर जॉब केस में ED आज RJD सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे लालू यादव बेटी मीसा भारती के साथ ED ऑफिस पहुंचे। ED दफ्तर के बाहर RJD समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। इधर तेजस्वी यादव ने केंद्र और जांच एजेंसियों पर हमला बोलते हुए कहा- BJP की सारी टीमों का काम अब सिर्फ बिहार में है। वो बुलाते हैं हम लोग जाते हैं। कुछ होना जाना नहीं है। अगर में राजनीति में नहीं होता तो कोई केस नहीं होता। इससे हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जितना ये लोग तंग करेंगे हम उतने मजबूत होंगे। थरूर बोले- मोदी जेलेंस्की-पुतिन दोनों को गले लगाते कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत आज ऐसी स्थिति में है जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कर सकता है। भारत के पास ऐसा प्रधानमंत्री है जो वोलोदिमिर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन दोनों को गले लगा सकता है। हम दोनों जगहों (रूस और यूक्रेन) पर स्वीकार किए जाते हैं।थरूर ने कहा- आज की स्थिति को देखते हुए मैं तीन साल पहले अपने दिए बयानों पर शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। 2022 में संसदीय बहस में मैं इकलौता सांसद था जिसने यूक्रेन को लेकर भारत के रुख की आलोचना की थी। थरूर ने ये बातें मंगलवार को दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में कहीं। कैद सैनिकों को आज छोड़ेंगे यूक्रेन और रूस यूक्रेन जंग में सीजफायर को लेकर राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच मंगलवार को फोन पर 90 मिनट बातचीत हुई। यह बातचीत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू हुई थी।NYT के मुताबिक पुतिन 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करने के लिए राजी हो गए हैं बशर्ते यूक्रेन भी रूस के एनर्जी ठिकानों पर हमला नहीं करेगा।हालांकि यूक्रेनी शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रह सकते हैं। इसके साथ ही 19 मार्च यानी आज रूस और यूक्रेन 175-175 सैनिकों की अदला बदली करेंगे। 12 राज्यों में बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी देश के 12 राज्यों में बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में जयपुर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 20 मार्च को भी बादल छाए रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में जबलपुर मंडला समेत 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल ग्वालियर जबलपुर रीवा शहडोल चंबल और सागर संभाग में 20-21 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट है।