रिलायंस ग्रुप के वनतारा में PM मोदी के 7 घंटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 1 मार्च से तीन दिन तक गुजरात दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रविवार (2 मार्च) को जामनगर में रिलायंस द्वारा संचालित पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया। इसके फोटो-वीडियो मंगलवार को सामने आए हैं।वनतारा के उद्घाटन के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी बेटा अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहे। पीएम ने यहां सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 7 घंटे बिताए। अनंत अंबानी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट वन्यजीव बचाव पुनर्वास और संरक्षण केंद्र है। यह 2000 से अधिक प्रजातियों और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है। हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि दामाद सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। किसानों का चंडीगढ़ कूच:पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया संयुक्त किसान मोर्चा आज से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएगा। इसके लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में मोर्चा लगाने की तैयारी में हैं लेकिन उन्हें अब तक चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। हालांकि इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने कई बडे़ किसान नेताओं को हिरासत में लेने के अलावा नजरबंद किया है। हिमाचल में आज से 4 दिन धूप पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद हवाएं चलने से मैदान इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में भोपाल इंदौर ग्वालियर चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रतिघंटा तक रही। राजस्थान में भी ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चूरू गंगानगर सीकर हनुमानगढ़ में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। 7 मार्च से प्रदेश में फिर से तापमान बढ़ेगा। अमेरिकी संसद में ट्रम्प का पहला भाषण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार सुबह (भारतीय समय के मुताबिक) अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के जॉइंट सेशन को संबोधित किया। उन्होंने रिकॉर्ड 1 घंटा 44 मिनट का भाषण दिया। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने सिर्फ 1 घंटा भाषण दिया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत अमेरिका इज बैक यानी अमेरिका का दौर लौट आया है से की। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 43 दिन में जो किया है वह कई सरकारें अपने 4 या 8 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाईं। ट्रम्प ने 2 अप्रैल से जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं। रोहित सभी ICC फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 4 विकेट से हरा दिया। दुबई स्टेडियम में स्टीव स्मिथ की फिफ्टी के चलते कंगारुओं ने 265 रन का टारगेट दिया। जवाब में विराट कोहली के 84 रन के दम पर टीम ने जीत हासिल की। मंगलवार को रिकॉर्ड्स का दिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम रहा। रोहित ICC के सभी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान बने। कोहली के वनडे में 161 कैच पूरे हो गए। रोहित ICC वनडे इवेंट्स में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर भी बने। विराट के वनडे में चेज करते हुए 8 हजार रन पूरे हुए।