Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Feb-2025

सरकारी बस में महिला से रेप! सरकारी बस में महिला से रेप! महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट बस स्टैंड में खड़ी बस में मंगलवार सुबह 26 साल की महिला से रेप किया गया। घटना पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हुई। ब्ब्ज्ट की मरद से आरोपी को पहचान लिया गया है लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी का नाम दत्तात्रेय रामदास है। पुलिस ने उसे अरेस्ट करने के लिए 8 टीमें बनाई हैं। आरोपी का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। महिला घरों में काम करती थी। वह अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़ी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की। 45 दिन का महाकुंभ खत्म लेकिन आज भी भीड़ 45 दिन तक चले महाकुंभ का कल (26 फरवरी) समापन हो चुका है। हालांकि आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। कारें संगम तक जा रही हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं। लोग घुड़सवारी और ऊंट की सवारी भी कर रहे हैं। महाकुंभ का आज समापन कार्यक्रम है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे। योगी दोपहर में गंगा पंडाल में पुलिसकर्मियों सफाईकर्मियों और नाविकों को सम्मानित करेंगे। सरकार बोली- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने वाले राजनेताओं पर आजीवन पाबंदी लगाने के खिलाफ है। केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया। कहा कि 6 साल के लिए डिसक्वालिफिकेशन पर्याप्त है। इस तरह की अयोग्यता पर फैसला लेना संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दोषी नेताओं पर आजीवन बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। केंद्र ने कहा श्याचिका की मांग कानून को दोबारा लिखने या संसद को किसी खास तरीके से कानून बनाने का निर्देश देने के जैसी है। ये पूरी तरह से न्यायिक समीक्षा की शक्तियों के विपरीत है।श् केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजने की अटकलें आम आदमी पार्टी (।।च्) ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कैंडिडेट बनाया है। पार्टी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस और भाजपा का दावा है कि ।।च् संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने सांसद अरोड़ा से कैबिनेट में जगह देने का सौदा किया है। इस साजिश से पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते। भाजपा प्ज् सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा- क्या इस कदम का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता साफ करना है। उद्धव की शिवसेना के मुखपत्र में मोदी-फडणवीस की तारीफ शिवसेना उद्धव के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की गई है। लेकिन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा गया है। मुखपत्र में महाराष्ट्र के इंफ्रॉस्ट्रक्चर भ्रष्टाचार और पॉलिटिक्स पर लिखा गया है। मुखपत्र में लिखा गया- एकनाथ शिंदे का पैसे जमा करने वाला मुख्य व्यक्ति 10 हजार करोड़ लेकर दुबई भाग गया। क्योंकि फडनवीस ने राज्य में गलत काम करने वालों को साफ करने का फैसला लिया है। शिंदे के ब्ड रहने के दौरान हुए काले कारनामों को खत्म करने का पवित्र कार्य शुरू हो गया है। सामना में लिखा गया है कि ब्ड फडणवीस ने मंत्रियों ने उनके व्ैक् और च्ै नियुक्त करने का अधिकार छीनकर उचित कदम उठाया है। डिसिप्लिन लाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के राजौरी में स्वब् के पास बुधवार दोपहर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग की। हमला सुंदरबनी इलाके के फाल गांव में हुआ।अधिकारियों ने बताया कि सेना का वाहन आतंकियों के इलाके से गुजर रहा था इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने कुछ राउंड फायर किए। उन्होंने बताया कि हमले में किसी जवान के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रम्प की पहली कैबिनेट बैठक में मस्क शामिल हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार और डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (क्व्ळम्) के प्रमुख इल़ॉन मस्क बुधवार को कैबिनेट की पहली बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने खुद को टेक सपोर्ट बताया और कहा कि ‘क्व्ळम् सरकारी कंप्यूटर सिस्टम को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।’मस्क ने कहा कि उन्हें इस काम की वजह से मौत की धमकियां मिल रही हैं। ब्छछ की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क कैबिनेट सदस्य नहीं हैं और किसी पद के लिए चुने भी नहीं गए हैं। सैलरी नहीं मिलने पर ओमान से नाव लेकर भागे भारतीय ओमान में काम कर रहे तीन भारतीय सैलरी न मिलने से परेशान होकर भारत के लिए भाग निकले। देश वापस लौटने के लिए उन्होंने समुद्र का रास्ता चुना और एक नाव चुरा ली। उन्होंने नाव के जरिए 3000 किमी का सफर भी तय कर लिया था लेकिन 6 दिन बाद भारतीय कोस्टगार्ड ने उन्हें कर्नाटक के उडुपी तट के पास पकड़ लिया गया। तीनों को सोमवार को उडुपी की अदालत में पेश किया गया था और जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी अब सामने आई है। सूडान की राजधानी के पास सेना का विमान क्रैश हुआ सूडान की राजधानी खार्तूम के पास ओमदुर्मान में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 46 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्य अधिकारी और नागरिक शामिल हैं। वहीं 10 घायल भी हुए हैं। ये विमान रूस का बनाया एंटोनोव विमान था। इसने मंगलवार शाम वादी सेइदना सैन्य हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।दुर्घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है हालांकि माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से हादसा हुआ होगा। अफगानिस्तान 8 रन से जीता इंग्लैंड चौंपियंस ट्रॉफी से बाहर अफगानिस्तान ने चौंपियंस ट्रॉफी के 8वें मैच में इंग्लैंड को 8 रन से हराया। अजमतुल्लाह ओमरजई ने आखिरी ओवर में 13 रन डिफेंड किए। बुधवार को 326 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड 49.5 ओवर में 317 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ इंग्लैंड इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने बैटिंग चुनी।