Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Feb-2025

दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की गई। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट सदन में रखी। LG वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2002 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगा केस में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा ने दोपहर 2 बजे के बाद यह फैसला सुनाया।यह मामला दंगों के दौरान दिल्ली के सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है। तब सज्जन बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद थे। पीड़ित पक्ष ने उन्हें मौत की सजा देने की मांग की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक समिट में घोषणा की कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश की विशेषताओं पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में भूमि श्रम शक्ति खनिज और खदानों की प्रचुरता है जो निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। शाह ने उद्योगों से अनुसंधान और विकास में अधिक निवेश करने का आग्रह किया ताकि एमएसएमई को विश्वस्तरीय बनाया जा सके। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ की फोटो X पर शेयर की। तस्वीर में उनके साथ ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स भी नजर आ रहे हैं। शशि की ये पोस्ट तब सामने आई है जब उनके और कांग्रेस पार्टी के रिश्तों में खटास की खबरें हैं।थरूर ने फोटो कैप्शन में लिखा- ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड स्टेट सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीत करके अच्छा लगा कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस विवाद तूल पकड़ रहा है। राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने प्रताप सरनाईक राज्य परिवहन निगम (MSRTC) में मार्शल तैनात करने की बात कही।उन्होंने कहा मराठी हमारा गौरव है और हमें अपने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। महाराष्ट्र को अपना गर्व है। अगर पड़ोसी राज्य के लोग हमारे लोगों को धमकाते हैं तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।