Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Feb-2025

तिरुपति लड्‌डू विवाद- CBI ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लड्डू में मिलावट मामले को लेकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के नेतृत्व में जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने रविवार को ये गिरफ्तारी की हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है। चारों को प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घी की सप्लाई में अनियमितताएं मिलने पर गिरफ्तार किया गया है। महाकुंभ में 25KM लंबा जाम लोग 10-12 घंटे फंसे रहे महाकुंभ में रविवार की छुट्‌टी के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर 25 किमी तक लंबा जाम लगा रहा। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करना पड़ा। लखनऊ लौट रहे एक श्रद्धालु आकाश द्विवेदी ने बताया कि उनकी गाड़ी संगम के रास्ते में 3 घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रही। मध्यप्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई महाकुंभ से मध्यप्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इसमें 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। इसके अलावा रविवार की सुबह मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लग गई। इसमें एक कल्पवासी टेंट जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। विदेश दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक हुई। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। हालांकि पार्टी ने अभी तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। बजट सत्र का आज सातवां दिन महाकुंभ में भगदड़ मुद्दे पर हंगामा संभव संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। दोनों सदनों में महाकुंभ भगदड़ को लेकर हंगामा हो सकता है। विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। उनकी मांग है कि यूपी सरकार भगदड़ में मरने वालों का सही आंकड़ा जारी करे। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार शाम अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है।बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं।इस्तीफे का फैसला लेने से पहले बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। राजस्थान में तापमान 33° पहुंचा MP में ठंड कम देश के अधिकतर राज्यों में क्लाइमेंट चेंज के चलते सर्दी का असर कम होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी बढ़ जाएगी। राजस्थान में भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो यहां के औसत तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। अगले 4-5 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मध्य प्रदेश में भी दिन में तापमान बढ़ने लगा है। मणिपुर में सेना का जॉइंट ऑपरेशन 25 हथियार बरामद किए भारतीय सेना ने असम राइफल्स मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मणिपुर के कई जिलों में जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 8 उग्रवादियों को पकड़ा गया। 25 हथियार बरामद किए गए। सेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। ऑपरेशन 2 से 4 फरवरी के बीच चलाया गया था। प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ VVIP डिनर AI समिट में शामिल होंगे PM नरेंद्र मोदी आज छठे फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार फ्रांस जा रहे हैं। PM आखिरी बार 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बास्तिल डे) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया है। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद होंगे। 11 फरवरी को PM पेरिस के ग्रैंड पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। यह समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी। रोहित शर्मा ने 32वां वनडे शतक लगाया उन्होंने 119 रन बनाए भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबाती स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। टीम 49.5 ओवर में 304 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत से कप्तान रोहित शर्मा ने 32वां वनडे शतक लगाया उन्होंने 119 रन बनाए।