Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Jan-2025

65 फीट ऊंचा मंच टूटा 6 की मौत:80 घायल बागपत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटा 6 की मौत उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 80 से अधिक घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया। मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ महाकुंभ का आज 16वां दिन है। सुबह 8 बजे तक 45.50 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मौनी अमावस्या से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसलिए सोमवार रात पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने सेक्टर-20 में प्रदर्शन किया। कुछ लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मेले के अंदर चले गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले भी लोगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा सके। हालांकि रात करीब 9 बजे अधिकारियों के आदेश पर पांटून पुल 13 14 और 15 को खोल दिया गया। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने घर से वोट डाला पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने घर से ही मोबाइल पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। 23 जनवरी को दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय ने 85 साल और उससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटिजन के साथ-साथ दिव्यांग लोगों के लिए घर से वोटिंग शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव आयोग ने यह पहल शुरू की थी। अब तक दिल्ली में 6399 सीनियर सिटिजन और 1050 दिव्यांग मतदाताओं ने वोटिंग के लिए इस विकल्प को चुना है। करोड़पति कॉन्स्टेबल कोर्ट पहुंचा पत्नी दिव्या ईडी ऑफिस परिवहन विभाग का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा लोकायुक्त इनकम टैक्स और ईडी जैसी जांच एजेंसियां को चकमा देते हुए 27 जनवरी को भोपाल कोर्ट में हाजिर हो गया। सौरभ कोर्ट पहुंचा और उधर उसकी पत्नी दिव्या सीधे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंची। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दिव्या ईडी के दफ्तर में रही। सौरभ और दिव्या छापे के चार दिन बाद यानी 23 दिसंबर को ही दुबई से लौट चुके थे। तीन-तीन जांच एजेंसियों के लिए मोस्ट वांटेड होने के बावजूद सौरभ को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद वह पत्नी के साथ हरिद्वार ऋषिकेश और अमृतसर में घूमता रहा। इस दौरान वह पत्नी के साथ वैष्णोदेवी भी गया था। ये पूरी यात्रा सौरभ ने सड़क के रास्ते की। 11 राज्यों में कोहरा 4 में कोल्ड वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार समेत 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट है।मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण 29 जनवरी से 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हवाओं के कारण राज्य में बीते 4 दिन से ठंड भी बढ़ोतरी हुई है।राजस्थान में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 30°C तक पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 5 फरवरी के बीच राजस्थान में बारिश की संभावना है। दिल्ली IAS कोचिंग हादसा बेसमेंट के 4 मालिकों को जमानत दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई की रात राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बेसमेंट के चारों मालिकों को जमानत दे दी है। जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि हम आरोपियों की इस बात से सहमत हैं कि वे सिर्फ उस प्रॉपर्टी के मालिक हैं। बेसमेंट में पानी भरने से स्टूडेंट्स के डूबने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। कल ट्रम्प से अप्रवासी मुद्दा और हथियार डील पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने अमेरिका जा सकते हैं। ट्रम्प ने सोमवार को नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि PM मोदी के फरवरी में अमेरिका आने की उम्मीद है। हालांकि अभी भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर मोदी वही करेंगे जो सही होगा। जब हम अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को उनके देश भेजेंगे तो मोदी सही फैसला लेंगे। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। हम भारत से IT प्रोफेशनल्स को लेने के लिए तैयार हैं। कांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों के कब्जे का दावा अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर विद्रोही संगठन M23 के लड़ाकों ने सोमवार को कब्जा करने का दावा किया। यहां सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई जारी थी। इन विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है।लड़ाई के बाद हजारों लोग शहर छोड़कर भाग निकले। लगभग 20 लाख की आबादी वाले गोमा शहर में विद्रोहियों के घुसने और गोलीबारी से अफरातफरी का माहौल था। विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। भारत के स्टार बैटर 30 जनवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। विराट ने आखिरी रणजी मैच गाजियाबाद में 2 से 5 नवंबर के बीच 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। 2006 में रणजी मैच के दौरान ही विराट के पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया था। रिश्तेदारों ने उन्हें मैच खेलने से मना कर दिया था लेकिन परिवार के मनाने पर विराट मैच खेलने गए थे। उन्होंने 90 रन बनाने के बाद पिता का अंतिम संस्कार भी किया था।