Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Dec-2024

दिल्ली के स्कूलों में 7 दिन में तीसरी बार धमकी:धमकी देने वाला स्कूल का ही बच्चा दिल्ली के कई स्कूलों में 7 दिन में तीसरी बार बम की धमकी मिली है हालांकि आज धमकी वाले मामले में पुलिस ने एक बच्चे से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार छात्र ने अपने ही स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा था। आईपी एड्रेस का पता लगाने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची। जहां बच्चे ने धमकी देने वाली बात स्वीकार कर ली। फिलहाल बच्चे की काउंसलिंग की जा रही है। लोकसभा में संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन लोकसभा में संविधान पर चर्चा का शनिवार को दूसरा दिन है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चर्चा की शुरुआत की। रिजिजू ने कहा- कांग्रेस की सरकार हो या हमारी सरकार सबने अपने तरीके से काम किया है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के लिए जो काम किया उसे मैं नकार नहीं रहा हूं। अल्पसंख्यकों के लिए हमारे देश में सबके लिए लीगल प्रोटेक्शन दिया गया है। दूसरे देशों से ऐसा नहीं है शंभू बॉर्डर से किसानों का तीसरा दिल्ली मार्च आज हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान तीसरी बार दिल्ली कूच करेंगे। 101 किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे रवाना होगा। उन्हें रोकने के लिए बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस तैनात है। पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। यहां बनाए शेड के ऊपर भी जाली लगा दी गई है। PM मोदी ने महाकुंभ के लिए कलश स्थापित किया PM मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए कलश स्थापित कर गंगा पूजन किया। साथ ही ₹5700 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास-उद्घाटन किया। मोदी ने कहा ये महाकुंभ एकता का महायज्ञ है। राजा-महाराजाओं का दौर हो या फिर सैकड़ों वर्षों की गुलामी का कालखंड आस्था का ये प्रवाह कभी नहीं रुका। अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट जज के खिलाफ महाभियोग का नोटिस इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया गया है। इस पर 55 राज्यसभा सांसदों के दस्तखत हैं। आरोप है कि जस्टिस शेखर ने संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का उल्लंघन किया है। महाभियोग प्रस्ताव पेश करने के लिए लोकसभा में 100 जबकि राज्यसभा में 50 सांसदों का समर्थन जरूरी है। हरियाणा BJP सांसद बोले-किसान कसाई नशे के सौदागर हरियाणा में भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने किसानों को नशे का सौदागर और कसाई बताया। सांसद ने कहा कि जहां किसान आंदोलन हुआ वहां पर 700 लड़कियां गायब हुई थीं। 11 राज्यों में पारा 5° से नीचे:पंजाब के आदमपुर में माइनस 0.4° पहुंचा तापमान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में पारा 5° से नीचे चल रहा है। राजस्थान में पिछले 3 दिन से सीकर माउंट आबू में पारा 0° पर बना हुआ है। पंजाब के संगरूर में 1.1ºC और हरियाणा के हिसार में सबसे कम 1.7ºC टेम्परेचर रहा