Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Oct-2024

शहर में दो नए बनेंगे ओवरब्रिज निगम का ख़ाका तैयार शहर के SAF क्वाटर के पास VIP रोड और लालबाग से पीजी कॉलेज रोड़ श्रीवास्तव कॉलोनी के समीप स्थित रेल्वे क्रॉसिंग में रेलवे ओवरब्रिज बनेगा। इसका प्रोजेक्ट बनाने के लिए नगर निगम ने कंसल्टेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस एजेसी के प्रोजेक्ट बनाने के उसे रेलवे मंत्रालय को भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति उपरांत ही ओवरब्रिज बनकर तैयार होगा। वर्तमान में लालबाग-पीजी कॉलेज रोड रेलवे क्रासिंग पर यातायात के बढ़ते दबाव से हर दिन ट्रेन के आगमन के समय आधा किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग रही है। ट्रेन छूटने के बाद इसका ट्रॉफिक क्लियर होने में 15-20मिनट का समय लग रहा है। इसी तरह परासिया रोड एसएएफ क्वाटर्स के समीप रेलवे क्रासिंग में भी ट्रैफिक का दबाव है। इन दोनों स्थानों में राहगीरों की जरूरतों देखते हुए नगर निगम ने यहां ओवरबिज बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी 10 घायल 2 गम्भीर पांढुर्ना के भंदारगोंदी फोरलेन हाइवे पर पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है । सड़क हादसा बुधवार दोपहर 1 बजे के आसपास का बताया जा रहा है दोपहर के वक्त पिकअप वाहन में बैठकर ग्रामीण लोग चाटवा गांवसे से पांदुर्णा कि और जा रहे थे। इसी दौरान तेज रप्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद 108 और हाईवे की एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पांदुर्णा स्थित अस्पताल लाया गया। जहां सभी का उपचार जांरी है वही इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच की जा रही है 732 मरीजों का पंजीयन 660 का उपचार कर दवाई की वितरित.... चौरई विधानसभा के ग्राम पंचायत हिवरखेड़ी में बुधवार को 23 वे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। शिविर में 732 मरीजों का पंजीयन किया गया 660 का उपचार कर दवाई वितरित की गई 72 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विवेक साहू ने कहा कि जब से आपने अपने बेटे और भाई को आशीर्वाद देकर सांसद बनाया है । तभी से में छिंदवाड़ा और पांढुरना जिले की जनता की सेवा में लग गया हूं दिल्ली में गया तो वरिष्ठ मंत्रियों से मिला भोपाल में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों से मिलकर जिले की आवाज उठाई है। जिसका परिणाम है कि सिंगोड़ी से लेकर हिवरखेड़ी तक 90 करोड़ की सड़क का जल्दी टेंडर होने वाला है। जिसका शीघ्र काम शुरू होगा इस रोड के बन जाने के बाद लोगों की परेशानियां दूर होगी। कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नक्शा तरमीम के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भले ही राजस्व अभियान समाप्त हो चुका है। लेकिन नक्शा तरमीम का कार्य उसी तेजी से किया जाना चाहिए जैसा अभियान के दौरान किया जाता था। यह कार्य सतत रूप से निरंतर चलते रहना चाहिए ताकि प्रगति में कोई कमी न आए। साथ ही समस्त राजस्व अधिकारियों को समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट ग्राउण्ड में हाउसी खेलते चार धराए शहर के कलेक्ट्रेट के सामने कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को हाउसी खेलते पकड़ा और उनके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से मैदान में भगदड़ मच गई। मामले में कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी बताया कि पिछले कुछ दिनों से कलेट्रेट के सामने मैदान में हाउसी खेलने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायत पर बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस की टीम कलेक्ट्रेट के सामने मैदान में पहुंची जहां हाउसी में कुछ लोग हारजीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई मौके से पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है इनके कब्जे से पुलिस ने 5 हजार 110 रूपए बरामद कर उनके खिलाफ सट्टा एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई जनसुनवाई में दिव्यांग युवक को मिली ट्राईसाइकिल जताया आभार आज कलेक्टर जनसुनवाई में वार्ड नंबर 35 इमलीखेड़ा निवासी सिकंदर चौहान जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। यह ट्राईसाइकिल जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छिंदवाड़ा के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इस सहायता से अब सिकंदर चौहान अपने रोजमर्रा के काम आसानी से स्वयं कर सकेंगे। ट्राईसाइकिल प्राप्त करने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। स्कूल परिसर के पास अतिक्रमण को लेकर जनप्रनिधियों ने जताई नाराजगी जनपद पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को विकासखंड स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई । इस बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर के नजदीक होने वाले अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर की। अश्विनी सिंह रघुवंशी ने बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से शाला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया। इसके अलावा बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न एजेंडों पर चर्चा हुई जिसमें पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम वर्तमान वर्ष की दर्ज संख्या निर्माण कार्य अतिथि शिक्षक अतिशेष शिक्षक पुस्तक वितरण साईकल वितरण गणवेश वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बकायदारों पर निगम सख्त एक सप्ताह में कटे 46 नल कनेक्शन निगमायुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा विगत दिनों राजस्व समीक्षा बैठक में निगम के बकायदारों से सख्ती से वसूली एवं भुगतान न करने वाले करदाताओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश के बाद निगम का जलकर संग्रह अमला फील्ड पर सख्त नजर आ रहा है विगत दिनों अमले ने कार्यवाही करते हुए दो ही दिन में 36 नल कनेक्शन विच्छेद किए थे। आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को पुनः कार्यवाही करते हुए वार्ड क्र. 3 के जामुन झिरी में 7 नल कनेक्शन वार्ड क्रमांक 35 इमलीखेड़ा एवं थुनिया भांड में 2 नल कनेक्शन तथा वार्ड क्रमांक 24 सारसवाड़ा में एक नल कनेक्शन बंद किए गए इस प्रकार एक दिन में कुल 10 नल कनेक्शन दल द्वारा विच्छेद किए गए। इसके साथ ही संपत्ति कर की वसूली के लिए भी निगमायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त कमलेश निरगुडकर द्वारा दल के साथ मिलकर संपत्ति कर के बकाया राशि वाले भवन स्वामियों को डिमांड नोटिस जारी किए गए है एवं उपायुक्त राजस्व अधिकारी साजिद खान सहित जोनल अधिकारी राजस्व निरीक्षक भी बकाया राशि के भवन स्वामी से संपर्क कर रहे है।