शुक्रवार को मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल पहुंचे । जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की ।उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए उज्जैन की घटना के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है । सिर्फ उज्जैन की ही घटना नहीं पूरे प्रदेश में ऐसा ही माहौल है । मध्य प्रदेश में आए दिन लूट बलात्कार और हत्या जैसी घटना हो रही हैं । वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह कोई आसान काम नहीं है इसमें समय लगता है । साथ ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वह लगातार पार्टी का काम कर रहे हैं फिर भले चाहे वह दिल्ली का हो या फिर हरियाणा का ।