Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Aug-2024

जातिगत जनगणना कराने उठने लगी मांग लोगों को जागरूक करने चलाया जाएंगा मुहिम घर-घर आज विराजेंगे नटवर नंदकिशोर कृष्ण मंदिर में हुई आर्कषक सजावट संतान की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाएं ने किया हलषष्ठी माता का व्रत . जाति आधारित जनगणना कराने को लेकर एससी/एसटी ओबीसी व अल्पसं यक वर्ग के सामाजिक युवाओं द्वारा स्थानीय सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से महेश सहारे उ मेद लिल्हारे दिनेश धुर्वे राजकुमार नागेश्वर रहीम खान राकेश सिंगारे सहित अन्य ने कहा कि ब्रिटिश सरकार के समय जनगणना कराई गई। १९३१ के बाद से जातिगत जनगणना नहीं कराई गई है। देश की स्वतंतत्रा के बाद जो सरकार बनी उनके द्वारा जनणना नहीं कराई गई। वर्ष २०११ में जातिगत जनगणना हुई लेकिन वर्ष २०१४ में सरकार बदलने के कारण आंकड़े सार्वजनिक नहीं हो पाये। १९३१ की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार देश में ओबीसी वर्ग की जनसं या ५२ प्रतिशत आंकी गई है। लेकिन ओबीसी को उनकी जनसं या के अनुसार देश में किसी भी क्षेत्र में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। सरकार द्वारा शीघ्र जाति आधारित जनगणना नहीं कराई जाती तो सडक़ पर उतरकर आंदोलन किया जाएंगा। . प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादों मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में सोमवार २६ अगस्त को मनाया जाएंगा। सोमवार को घर-घर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जावेगी। कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर मूर्तिकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विक्रय करने तैयार की गई है। बाजारों में जगह-जगह श्री कृष्ण की प्रतिमा विक्रय के लिये रखी गई थी। पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी रही। हलषष्ठी हरछठ पर्व भाद्र मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष हलषष्टी (हरछठ पर्व) दो तिथियों में होने से महिलाओं ने शनिवार व रविवार दोनों दिन हलषष्ठी माता की पूजा अर्चना की गई। संतान की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाओं द्वारा हलषष्ठी माता का व्रत कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस पर्व को लेकर बाजार में जगह-जगह पूजन सामग्री की दुकानें सजी रही। महिलाओं द्वारा अपने घर आंगन में सामूहिक रूप से भी हरछठ माता की विधि-विधान से आरती की थाल व पूजन सामग्री एकत्रित कर पूजा अर्चना की। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी किसान गर्जना संगठन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के बलदाऊ हलधर भगवान बलराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर किया गया। जयंती समारोह का आयोजन लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम पाथरशाही व ग्राम सालेटेका ब हनी में किया गया। इस दौरान किसान गर्जना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि ३१ सौ रूपये धान का समर्थन मूल्य देने का सरकार ने किसानों से वादा कर वादाखिलाफी की है। सरकार की वादाखिलाफी व किसानों की समस्याओं को लेकर रणनीति तैयार कर आंदोलन किया जाएंगा।