पाकिस्तान की सेना को मुझसे मांगनी चाहिए माफी - पूर्व प्रधानमंत्री जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पाकिस्तान की सेना से माफी मांगने के लिए कहा है। इमरान ने कहा - 9 मई को सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसलिए सेना को माफी मांगनी चाहिए। इमरान खान को नौ मई 2023 को भ्रष्टाचार के मामले में पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था। यह हमारे एजेंडे में था... अनुच्छेद 370 को लेकर बोले सीएम? जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पांच साल पूरे हो गए हैं। घाटी से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा यह हमारे एजेंडे में था और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। बांग्लादेश की न करें यात्रा... भारत सरकार की अपील बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों से खास अपील की है। भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी गई है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने रविवार शाम 6 बजे से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की है। चुनाव को बदनाम करने की कोशिश - इलेक्शन कमीशन सोशल मीडिया पर पोस्ट में चुनाव आयोग ने कहा मानव जाति के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े चुनावों को बदनाम करने के लिए कुछ झूठा अभियान चलाया जा रहा है। ये चुनाव सबसे पारदर्शी तरीके से कराए गए हैं। चुनाव के हर चरण में उम्मीदवारों व हितधारकों को शामिल किया गया है। वक्फ बोर्ड के अधिकारों पर लगाम लगाने की तैयारी ओवैसी भड़के मोदी सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों पर लगाम लगाने की तैयारी में है। संसद में इसी हफ्ते वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश हो सकता है। ये बिल वक्फ बोर्ड के अधिकार में संशोधन का है। अभी वक्फ बोर्ड के असीमित अधिकार हैं। अब उसके अधिकारों को कम करने की तैयारी है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा - बीजेपी सरकार वक्फ को खत्म करना चाहती है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर AIMIM विधायक का बयान वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर एआईएमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा - हमें भाजपा और आरएसएस की नीयत में खोट लगती है। इन्हें हमारी चीजों से नफरत है। हमारी मस्जिद से नफरत नमाज से नफरत मदरसे से नफरत और हिजाब से नफरत। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सातवें दिन भी बचाव कार्य जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में 30 जुलाई को हुए बड़े भूस्खलन में मरने वालों की संख्या तीन सौ से अधिक पहुंच गई है। अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। विभिन्न राहत शिविरों में ढाई हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। राहत शिविरों में 599 बच्चों और छह गर्भवती महिलाओं समेत 2500 से अधिक लोग रह रहे हैं। गौतम अडाणी का बड़ा ऐलान 70 की उम्र में होंगे रिटायर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे 70 साल की उम्र में अपना पद छोड़ देंगे। उन्होंने बताया कि 2030 के दशक के आसपास ग्रुप की कंपनियों में अपने बेटों और भतीजों को बराबर की हिस्सेदारी देंगे। गौतम अडाणी अभी 62 साल के हैं। सेंसेक्स में भारी गिरावट के साथ हफ्ते की शुरुआत ग्लोबल मार्केट में जारी गिरावट की चपेट में भारतीय शेयर बाजार भी फंस गया है। हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भयानक गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 2393.76 अंकों की गिरावट के साथ 78588.19 अंकों पर खुला है. एनएसई निफ्टी 50 भी 414.85 अंकों की गिरावट के साथ 24302.85 अंकों पर खुला। पेरिस ओलंपिक 2024: ब्रॉन्ज मेडल जीतने उतरेंगे लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मलेशिया की ली जी जिया के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। उनसे पदक की उम्मीदें हैं। सेमीफाइनल में वह विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ हार गए थे। भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।