Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Jul-2024

हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया नारायण हरि साकार हाथरस: जिले में दो जुलाई की शाम को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है। भगदड़ के बाद से सत्संग करने वाला बाबा नारायण हरि साकार फरार चल रहा था। नारायण हरि साकार को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा कहकर भी बुलाया जाता है। सूरजपाल की तलाश में कई टीमें लगी हुई थीं। अब सूरजपाल हाथरस में हुए हादसे के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है। सूरजपाल उर्फ भोले बाबा ने हाथरस में हुए हादसे पर दुख जताया है। उसने कहा - उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी लोग प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार (6 जुलाई) को रोक दी गई है। पवित्र गुफा तक जाने वाले पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर कल रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यात्रियों को वापस उनके बेस कैंप भेजा जा रहा है। मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी। 29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। 3800 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में अब तक 1.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। भाजपा कई सीटों पर क्यों हारी क्यों कम हुआ वोट शेयर? भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार और रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों को लेकर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में 14 जुलाई को पहली बार होने जा रही विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की भी रूपरेखा भी बनेगी। कार्यसमिति की बैठक में पहली बार भाजपा के संगठन की दृष्टि से बने 1918 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया है। चौदह जुलाई को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 जवानों को कीर्ति चक्र से किया सम्मानित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों को उनके अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इनमें से 7 को मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया। कीर्ति चक्र भारत का दूसरा शीर्ष सैन्य वीरता पुरस्कार है। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 26 सशस्त्र बलों केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को शौर्य चक्र भी प्रदान किए जिनमें से 7 को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या 8 संदिग्ध हिरासत में तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार 5 जुलाई की शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक से छह लोग आए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता आर्मस्ट्रॉन्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया। बिहार सरकार की EOU ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इस बीच NEET-UG पेपर लीक मामले में बिहार सरकार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे में ईओयू ने कहा कि 5 मई 2024 को पटना पुलिस को NEET परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर पटना पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन 13 में से चार आरोपी छात्र वो हैं जो परीक्षा में शामिल हुए थे। समलैंगिक विवाह वैध या अवैध... SC में फिर सुनवाई समलैंगिक विवाह का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 10 जुलाई को शीर्ष अदालत के उस फैसले की समीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जिसमें समलैंगिक विवाह को वैध बनाने से इनकार कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना न्यायमूर्ति हिमा कोहली न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पांच न्यायाधीशों की पीठ समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। राजौरी में पीएम आवास योजना के तहत बनाए जा रहे पक्के घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के पहाड़ी इलाकों और दूरदराज इलाकों में पक्के घर बनाए जा रहे हैं। इस योजना के लाभार्थी ने इसे लेकर कहा - आज यहां पक्का घर बन रहा है। 80 फीसदी काम पूरा हो चुकी है। पहले लोग कच्चे मिट्टी के घरों में रहते थे। अब हमारे इलाके का विकास हो रहा है। इलाके में बहुत काम हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। बता दें कि अबतक देश में करोड़ों लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की भूख हड़ताल? जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायधीश काजी फैज ईसा उनके मामलों में न्याय करने में असफल होते हैं तो वह भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है। उन्होंने इस दौरान पार्टी और उनके मामलों को संभालने वाली पीठों में मुख्य न्यायाधीश ईसा की भागीदारी पर चल रही चिंताओं का हवाला दिया है। टीम इंडिया पर फिर हुई पैसों की बरसात सीएम का ऐलान भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। जब टीम इंडिया के प्लेयर्स भारत पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुंबई में विक्ट्री परेड हुई और बीसीसीआई ने विश्व विजेता भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुक्रवार को 11 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।