Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Apr-2024

देश में मिले 5000 साल पुरानी हड़प्पा बस्ती के अवशेष कच्छ में मिले 5000 साल पुरानी हड़प्पा बस्ती के अवशेष गुजरात के कच्छ में 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं। साल 2018 में पुरातत्व वैज्ञानिकों की एक टीम ने कच्छ के जूना खटिया गांव के नजदीक एक 500 कब्रों वाले कब्रिस्तान की खोज की थी। इसी कब्रिस्तान से हड़प्पा काल की पांच हजार साल पुरानी बस्ती के अवशेष खोजने में मदद मिली तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए नवादा में रविवार को पीएम मोदी की चुनावी सभा हुई। जिसमें सीएम नीतीश समेत एनडीए के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने इस रैली का एक वीडियो शेयर कर कहा है कि सीएम नीतीश पीएम मोदी के पैर छू रहे हैं। इतने बुजुर्ग और अनुभवी सीएम होकर नीतीश कुमार ने जो भरे मंच पर किया उससे हम शर्मिंदा हैं। राहुल गांधी को प्रशांत किशोर की सलाह चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को ब्रेक लेने की सलाह दे दी है. पीके ने कहा है कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) का प्रदर्शन निराशाजनक रहता है तो राहुल गांधी को अलग हटकर ब्रेक ले लेना चाहिए । शराब घोटाले में के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बीआरएस नेता के. कविता को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने अपने नाबालिग बेटे की स्कूल परीक्षाओं को आधार बनाकर अंतरिम जमानत मांगी थी। शराब घोटाले मामले में ईडी की रिमांड के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। हमारी पार्टी में राजा का बेटा राजा नहीं बनता ​​महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को नागपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- हमारी पार्टी में राजा का बेटा राजा नहीं बनता है जो काम करता है वही राजा बनता है। उन्होंने आगे कहा कि बालासाहब ठाकरे अपने सहयोगियों को अपना दोस्त मानते थे लेकिन उद्धव ठाकरे हमें घर का नौकर मानते थे। घर पर बैठे रहने से कोई भी पार्टी नहीं चलती है। कर्नाटक के बेल्लारी में 5.60 करोड़ कैश जब्त कर्नाटक के बेल्लारी से पुलिस ने एक शख्स के पास से रविवार (8 अप्रैल) 5.50 करोड़ रुपए कैश जब्त किए हैं। साथ ही 3 किलो गोल्ड और 103 किलो चांदी भी बरामद की गई है। पुलिस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ और पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि इतनी बड़ी रकम किस काम के लिए ले जाई जा रही थी। निफ्टी ने 22623 का ऑल टाइम हाई बनाया हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 22623 का ऑल टाइम हाई बनाया है। यह सुबह 9:40 पर करीब 100 अंक की तेजी के साथ 22620 के स्तर पर कारोबार कर रही था। वहीं सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी देखने को मिल रही है ये 74640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव डूब गई ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव डूब गई। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे हैं। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे जो इसकी क्षमता से ज्यादा थे। इनमें से अब तक 5 लोगों को बचाया गया है जबकि कई लापता हैं।