देवरी के ग्राम महाराजपुर में मुनि संसघ की भव्य आगवानी हुई।परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 शैलसागर जी महाराज मुनि श्री 108 अचल सागर जी और मुनि श्री 108 सहज सागर जी ससंघ का मंगल विहार निरंतर लगातार दो महीने से मुंबई से श्री सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर की और 1200 किलोमीटर की यात्रा करते हुए चल रहा है । जिसमें दिनांक 31 मार्च को ग्राम महाराजपुर में सुबह गाजों बाजों के साथ भव्य अगवानी हुई उसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ग्राम में प्रवेश कर नवीन धर्मशाला में मुनि श्री द्वारा प्रवचन धर्म देशना दी गई। उसके उपरांत समस्त मुनिराजो की आहार चर्या निरंतराय संपन्न मुनि श्री शैलसागर जी को आहार दान देने का सोभाग्य अभय कुमार सोधिया जी को प्राप्त हुआ मुनि श्री 108 अचल सागर जी महाराज को आहार दान देने का सौभाग्य राजेन्द्र कुमार नीतेश कुमार पत्रकार निखिल सोधिया समस्त परिवार को प्राप्त हुआ एवं मुनि श्री 108 सहज सागर जी महाराज को आहार दान देने का सौभाग्य महेंद्र कुमार सोधिया समस्त परिवार को प्राप्त हुआ। ग्राम महाराजपुर समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा पूण्य लाभ प्राप्त किया।शाम 4:00 बजे मुनि संघ का विहार महाराजपुर से शांति धाम बीना बारह के लिए शुरू हुआ। दिनांक 01 अप्रैल 2024 सोमवार की आहार चर्या बीना बारह में संपन्न होगी।