Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Mar-2024

खजुराहो सीट पर सपा के मनोज यादव का वीडी शर्मा से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं खजुराहो सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। बीजेपी ने इस सीट पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में लोहे के ब्रिज के पुर्जे आदि सामान बनाए जाते हैं। आग पर 3 दमकलों ने काबू पाया। आग लगने से उद्योगकर्मियो में हड़कंप मच गया है। रतलाम में चला प्रशासन का बुलडोजर रतलाम जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा गुंडे-बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक रासुका व जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है। नामली क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के आरोपित व आजाद गैंग के लीडर राहुल जाट के सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन के दल ने शनिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। उसके आफिस व आफिस के आसपास बनी दुकानों को तोड़ा गया है। भाजपा की घोषणा पत्र समिति में MP से सीएम व पूर्व CM शामिल भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। 27 सदस्यीय इस समिति में मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सदस्य बनाया गया है। समिति का अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाया गया है। महाकाल को नगरी पर रंगपंचमी का उत्साह बाबा महाकाल की नगरी में रंगपंचमी का उत्साह पूरे दिखाई दिया। इस बार महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल को भी प्रतिकात्मक रूप से एक लोटा केसर के जल और केसर का रंग अर्पित कर रंगपंचमी का आयोजन हुआ। शहर में होली पर्व पर कई आयोजन हुए। नगर निगम की नगर गेर में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जमकर रंग में सराबोर हुए। छिंदवाड़ा में 8 उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 27 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चली। नाम वापसी का समय शनिवार तक था। इस बीच सबसे अधिक 8 नामांकन छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से वापस हुए हैं। जबलपुर से 2 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ा है। 9 कैंडिडेट्स के नामांकन निरस्त किए गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वोट के साथ मांगे नोट मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव अपने अनोखे अंदाज में प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं दिनेश यादव जनता के बीच वोट मांगने पहुंच रहे हैऔर वोट के साथ-साथ नोट यानी रुपए भी मांग रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव ने मीडिया से कहा कांग्रेस पार्टी के सभी खाते सीज हैं. ऐसे में वह जनता से ₹10 का सहयोग मांग रहे हैं और ₹100 से ज्यादा की उन्हें जरूरत नही है। जनता का इतना सहयोग उनके लिए पर्याप्त है। इंदौर मेें बना 54 वां ग्रीन काॅरिडोर अंगदान के लिए देश में नंबर वन बने इंदौर मेें शनिवार को 54 वां ग्रीन काॅरिडोर बना। आरआर केट के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीरामुलु कोंजाटी के अंगों ने तीन लोगों को नई जिंदगी दी। कोंजाटी को सीविर ब्रेन हेमरेज के बाद इंदौर के जूपिटर विशेष अस्पताल में भर्ती किया गया था। #bigbreakingnews #mpnews #vdsharmabjp