Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Mar-2024

जननायक कर्पूरी ठाकुर समेत इन पांच विभूतियों को आज मिलेगा भारत रत्न राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पांच विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगी। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह नरसिम्हा राव पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। मेडल और प्रशस्ति पत्र इससे सम्मानित विभूतियों के परिवारजनों को सौंपा जाएगा। मुख्तार अंसारी आज होगा दफन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का जनाजा निकल गया है। इसमें भारी भीड़ चल रही है। मुख्तार को उसके पुस्तैनी कब्रिस्तान कालीभाग में दफन किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव भारी पुलिस बल के साथ रात 1:15 बजे पैतृक कस्बा मुहम्मदाबाद के आवास पर पहुंचा। शव आने की सूचना पर हजारों की संख्या में समर्थक जुट गए थे।  भारतीय नौसेना ने बचाए 23 पाकिस्तानी भारतीय नौसेना के वॉरशिप INS सुमेधा ने शुक्रवार (29 मार्च) को ईरानी फिशिंग वेसल अल-कंबर से 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालिया के समुद्री लुटेरों से रेस्क्यू किया। नौसेना का कहना है हमारी विशेषज्ञ टीम उस क्षेत्र की जांच करेगी जिससे वह क्षेत्र दोबारा मछली पालन सहित अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो जाए।  केकेआर की आरसीबी पर शानदार जीत कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घरेलू मैदान यानी चिन्नास्वामी में हराने में कामयाब रही है. आरसीबी ने घरेलू मैदान पर केकेआर के खिलाफ 2015 में आखिरी जीत हासिल की थी. बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर केकेआर ने उनके खिलाफ रिकॉर्ड बरकार रखा. वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता के लिए 50 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली है। कांग्रेस को IT का ₹1700 करोड़ का नोटिस कांग्रेस को मिले इनकम टैक्स विभाग के नोटिस पर राहुल गांधी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है राहुल ने कहा  जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है। पत्नी सुनीता ने केजरीवाल को आशीर्वाद किया कैंपेन लॉन्च आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान लॉन्च किया है। शुक्रवार (29 मार्च) को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा आज से हम केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान शुरू कर रहे हैं। इस नंबर पर आप उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं। उन्हें दुआएं दे सकते हैं। कई लोगों ने अरविंद जी के लिए व्रत रख रहे हैं। आपके मन में कुछ भी आए आप उन्हें लिखकर भेजिए। आपका एक-एक मैसेज उन्हें भेजा जाएगा। ऐरावत गगन रक्षकों ने किया युद्धाभ्यास ऐरावत गगन रक्षकों ने युद्धाभ्यास किया है। जवानों ने इस युद्धाभ्यास से भविष्य के युद्ध के लिए तैयारी की। अभ्यास में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। जवानों ने इंटीग्रेटेड एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को समझा और ड्रोन को ढूंढने और नष्ट करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। पाकिस्तान को सपोर्ट करते रहेंगे - अमेरिका पाकिस्तान में फरवरी में हुए आम चुनाव के बाद शुक्रवार को पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नए पाक PM शाहबाज शरीफ के नाम एक खत लिखा। इसमें उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत बताते हुए पाकिस्तान के लिए अमेरिका के सपोर्ट की बात की है। ED ने AAP नेता कैलाश गहलोत को भेजा समन दिल्‍ली शराब नीति मामले में ईडी दिल्‍ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है. कैलाश गहलोत इस समय दिल्‍ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं. इस मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेता पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. असम सीएम हिमंता का कांग्रेस पर जुबानी हमला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा  सरकार को कर का भुगतान नहीं करना गरीबों को लाभ से वंचित करना है. हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस के एक बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें पार्टी ने कहा था कि उसे आयकर विभाग से नए नोटिस मिले हैं जिसमें उसे 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है.