Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Mar-2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। AAP आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वह 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं। कंगना हिमाचल से पहली महिला BJP उम्मीदवार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 24 मार्च को पांचवीं लिस्ट जारी की। इसमें कई चौंकाने वाले नाम हैं। हिमाचल से पहली बार भाजपा ने किसी महिला को उम्मीदवार बनाया है। एक्ट्रेस कंगना रनोट मंडी से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने के आधे घंटे बाद भाजपा ने नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा। वेस्ट बंगाल की कृष्णानगर सीट से TMC की महुआ मोइत्रा के खिलाफ राजमाता अमृता राय बीजेपी की कैंडीडेट हैं। पीओके की जनता भारत में विलय चाहती है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के भारत में विलय होने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा हमें हमला करके पीओके पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं होगी क्योंकि वहां ऐसे हालात बन रहे हैं कि PoK के लोग खुद ही भारत में विलय की मांग कर रहे हैं। मुंबई पहली बार एशिया की बिलेनियर कैपिटल भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। भारत में 603 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में 92 अरबपति रहते हैं जबकि बीजिंग के 16000 स्क्वायर किलोमीटर में 91 अरबपति हैं। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं त्योहार के बाद शेयर बाजार में गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 26 मार्च को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 435 अंक की गिरावट के साथ 72591 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 149 अंक की गिरावट रही ये 21947 के स्तर पर ओपन हुआ। विराट टी-20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय विराट कोहली ने सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 मुकाबले के दौरान इतिहास रच दिया । विराट कोहली ने जॉनी बेयरस्टो का कैच पकड़ते ही सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल समेत टी20 क्रिकेट के सभी प्रारूप शामिल हैं। 172 कैच के साथ सुरेश रैना लंबे समय से इस मामले में नंबर वन थे। वहीं अब 173 कैच के साथ कोहली ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है।