राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव आज पहली बार रतलाम दौरे पर हैं। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ासूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वनपर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहे। रतलाम में कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया आलोट के पूर्व कांग्रेस विधायक कैलाश चावला सहित कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.