राष्ट्रीय
भोपाल के कोलार रोड पर बने सर्वधर्म ब्रिज से शुक्रवार को ट्रैफिक शुरू हो गया। नया ब्रिज पुराने ब्रिज से जोड़कर ही बनाया गया है जिसकी लागत 5 करोड़ रुपए आई है। 13 मीटर चौड़े और 60 मीटर लंबे ब्रिज की शुरुआत डेढ़ साल पहले हुई थी। सिक्स लेन के लिहाज से बने ब्रिज से हर रोज 5 लाख आबादी को फायदा मिलेगा।