राष्ट्रीय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव में प्रचार करने बस्तर के दौरे पर रवाना होने से पहले कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा -कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं। कांग्रेस अब तक लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाया है। कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है कोई लड़ने को तैयार नहीं है। कल से प्रथम चरण के लिए नामांकन शुरू हो गया है। बस्तर में प्रथम चरण में चुनाव होना है लेकिन कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी घोषणा नहीं कर पाई है