पूर्व CM पर POCSO का केस मदद मांगने गई नाबालिग को कमरे में खींचा मदद मांगने गई नाबालिग को कमरे में खींचा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता बीएस येदियुरप्पा पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। पूर्व CM के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। मामला 2 फरवरी को बेंगलुरु का है। लोकल पुलिस स्टेशन में FIR की गई है। इधर येदियुरप्पा ने कहा मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं लेकिन मैं अभी ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। FIR के मुताबिक पीड़ित लड़की 2 फरवरी उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु में उनके डॉलर्स कॉलोनी स्थित घर गई थी। तभी उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित छेड़छाड़ के बारे में बताया। इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में SBI से जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े केस में SBI को नोटिस जारी किया है। कोर्ट का कहना है कि कॉन्स्टि्यूशन बेंच के फैसले में स्पष्ट कहा गया था कि चुनावी बाॅन्ड की पूरी डीटेल खरीदी की तारीख खरीदार का नाम कैटेगरी समेत दी जाए। एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड के यूनीक अल्फा न्यूमेरिक नंबर्स का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए लिए कोर्ट ने SBI से 18 मार्च तक जवाब मांगा है। इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा वेबसाइट पर जारी किया चुनाव आयोग ने गुरुवार (14 मार्च) को इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर जारी किया। इसके मुताबिक भाजपा सबसे ज्यादा चंदा लेने वाली पार्टी है। 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक पार्टी को सबसे ज्यादा 6060 करोड़ रुपए मिले हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस (1609 करोड़) और तीसरे पर कांग्रेस पार्टी (1421 करोड़) है। हालांकि किस कंपनी ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया है इसका लिस्ट में जिक्र नहीं किया गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 62वां दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 62वां दिन है। एक फिर से न्याय यात्रा महाराष्ट्र के पालघर से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पालघर में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। वहीं कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई कमी को अच्छा बताते हुए शुक्रवार को दावा किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सरकार पर कुछ असर पड़ रहा है। ममता बनर्जी के माथे-नाक पर 4 टांके लगे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (69 साल) गुरुवार 14 मार्च की शाम को कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिर गईं। इससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। उन्हें SSKM अस्पताल ले जा गया जहां उनके माथे पर तीन और नाक पर एक सहित कुल 4 टांके लगे हैं। कुछ घंटों बाद रात करीब 9.30 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 140 करोड़ लोग हिंदू हैं क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) का उद्घाटन किया। इस दौरान आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि अल्पसंख्यक सक्रिय हैं। संघ को लेकर उनके मन में जो डर पैदा किया गया था वह अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है। भारत के सभी 140 करोड़ लोग हिंदू हैं क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे हमारी संस्कृति एक ही है। वे (अल्पसंख्यक) सक्रिय हैं। वे संघ के करीब आ रहे हैं। उनकी भागीदारी बढ़ रही है। देश के दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो गई देश के दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो गई है. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथी बनाया गया. दोनों ने कार्यभार संभाल लिया है. अब आयोग बैठक करेगा समीक्षा करेगा और ये तय होगा कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कब हो दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमतें 15 मार्च यानी आज सुबह 6 बजे से 2 रुपए प्रति लीटर कम हो गई हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने बीते दिन गुरुवार को दाम में कटौती करने का ऐलान किया था। अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक रूल होगा परमानेंट लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट यानी वनडे और टी-20 फॉर्मेट में स्टॉप क्लॉक रूल परमानेंट होने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फैसला लिया कि दोनों फॉर्मेट में टाइम मैनेज करने के लिए इस रूल को अप्लाय किया जाएगा। स्टॉप क्लॉक रूल में बॉलिंग टीम को पारी का अगला ओवर शुरू करने के लिए 60 सेंकेड का टाइम मिलेगा। पाकिस्तान बोला- भारत का CAA भेदभाव वाला नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ भारत में विपक्षी पार्टियों की आलोचना के बीच पाकिस्तान और अमेरिका ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने CAA कानून को भेदभावपूर्ण बताया है। वहीं अमेरिका ने इस पर चिंता जाहिर की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा- CAA कानून का लागू होना हिंदू फासीवादी देश का भेदभावपूर्ण कदम है।