हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा CM खट्टर का इस्तीफा लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया है। इसका बस औपचारिक ऐलान बाकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 11.50 बजे चंडीगढ़ में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपनी पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं लड़ेंगे चुनाव? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा चुनाव से दूरी बना सकते हैं। सोमवार को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के लिए हुई मीटिंग के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे है. सूत्रों का कहना है कि शायद खड़गे इस बार चुनाव नहीं लड़े। मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते हैं कि वे कांग्रेस के चुनावी कैंपेन को वह लीड करे और अपने व्यक्तिगत चुनाव प्रचार में व्यस्त न हो जाए। 7 मार्च को हुई कांग्रेस CEC की मीटिंग में कर्नाटक के गुलबर्गा से खड़गे का ही नाम फाइनल किया गया था। हालांकि पार्टी ने इसका ऐलान अभी नहीं किया। सूत्रों का कहना हैं की 2019 में चुनाव हारने के बाद खड़गे अब अपने दामाद राधाकृष्ण डोड्डमानी को इस सीट से उम्मीदवार बना सकते हैं। भाजपा CEC मीटिंग में 7 राज्यों पर चर्चा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक सोमवार देर रात तक चली। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में दूसरी लिस्ट के लिए 7 राज्यों के 90 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इन नामों की घोषणा जल्द ही संभव है. बिहार तमिलनाडु और ओडिशा की लिस्ट में देरी हो सकती है। भाजपा की उस लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी हुए थे। भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है। बीते पांच साल में उसने दुनिया में सर्वाधिक हथियार खरीदे हैं। यह जानकारी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत की हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई हैं। भारत के साथ ही एशिया में जापान में हथियारों का आयात 155% बढ़ा है. वहीं चीन के हथियार आयात में 44% की गिरावट रही हैं। सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त शेयर बाजार में आज 12 मार्च को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 73900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। निफ्टी 22400 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ । शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिल रही है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। IPL खेल सकते हैं ऋषभ पंत- जय शाह BCCI सचिव जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों से जुड़ी कई अपडेट्स दिए हैं।विकेटकीपर ऋषभ पंत और केएल राहुल के भारतीय लीग से मैदान पर वापसी होगी। मोहम्मद शमी के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की जानकारी दी हैं। ऋषभ पंत साल 2022 में कार दुर्घटना का शिकार हुए थे जबकि मोहम्मद शमी की चोट वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे केएल राहुल की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे. दोनों ही खिलाड़ी अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।