राष्ट्रीय
चुनाव आयुक्त (EC) अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। शनिवार 9 मार्च को जारी गजट नोटिफिकेशन में इसके बारे में जानकारी दी गई। गोयल का इस्तीफा उस वक्त आया है जब कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव का ऐलान होने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बनने की कतार में थे क्योंकि मौजूदा राजीव कुमार फरवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। 21 नवंबर 2022 को चुनाव आयुक्त बनाए गए अरुण गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि अरुण ने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया। अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद आयोग में अब केवल CEC राजीव कुमार ही रह गए हैं।