Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Mar-2024

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगाई मोहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने आज आठ प्रस्ताव पर मुहर लगाई। जिसमे गृह विभाग के अंतर्गत दंगों और अशांति मामलों में सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान की क्षतिपूर्ति वसूली एक क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र अध्यादेश बनाने को कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भी इस पर सर्कार की तारीफ की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई बैठक में धामी कैबिनेट ने आठ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगाई। करीब 1 घंटे तक चली बैठक के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने फसलों की जानकारी दी। देखिए ग्राफिक के माध्यम से इस रिपोर्ट में। उत्तराखंड में वित्त विभाग के द्वारा सहायक लेखाधिकारियों के पदों पर पदोन्नति होने वाले अधिकारियों के लिए नियमावली में बदलाव किये गए है. जिसमे केंद्र सरकार द्वारा एससी के छात्रों को दी जाने वाली दशमोत्तर छात्रवृति को राज्य सरकार ने एडॉप्ट किया है. इसके अलावा फैमली कोर्ट में चाइल्ड काउंसलर और जनरल काउंसलर के पद भी बढ़ाए जायेंगे। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में में हुई लगातार दो दिनों से बरसात आफत बनकर बरसी। वहीँ देर रात जमकर हुई ओलावृष्टि से आम व लीची के साथ गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हालाँकि ओलावृष्टि होने के 16 घण्टे बाद भी खेत बर्फ की चादर ओढ़े है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान चलाकर घर-घर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएगी। नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अभियान का शुभारंभ कर लोगो व टी-शर्ट को लॉन्च किया।