Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Mar-2024

भारत घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप झारखंड घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप झारखण्ड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप हुआ है। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देर रात स्पेन की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। पश्चिम बंगाल को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर हैं। दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने नादिया जिले के कृष्णानगर से रेल बिजली और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 15000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुछ ही देर में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की पेशकश की दिल्ली ईस्ट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते हैं। गंभीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी का चेहरा सामने आया बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी की पहचान CCTV फुटेज के जरिए कर ली गई है। चेहरा क्लियर नहीं है लेकिन पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से यह पता लगाएगी कि आरोपी दिखता कैसा है। पाकिस्तान में आतंकी आजम चीमा की मौत पाकिस्तान में आतंकी आजम चीमा की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 70 साल के चीमा को फैसलाबाद में दिल का दौरा पड़ा। वो लश्कर के खुफिया विंग का प्रमुख था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीमा 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था। वो 26/11 हमलों में भी शामिल था। शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया शेयर मार्केट में आज यानी शनिवार (2 मार्च) को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने 73982 का और निफ्टी ने 22420 का ऑल टाइम हाई बनाया। शेयर मार्केट आज शनिवार को भी ओपन है।