Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Feb-2024

2 से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं राजस्थान में दो से ज्यादा बच्चों वाले लोग सरकारी नौकरियां नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार के 1989 के इस कानून को अब सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिल गई है। SC ने पूर्व सैनिक रामजी लाल जाट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। पद्म भूषण की चोरी मामले में दिल्ली से 5 लोग गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी जी सी चटर्जी के पद्म भूषण मेडल की चोरी के मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार (33) हरि सिंह (45) रिंकी देवी (40) वेद प्रकाश (39) और प्रशांत विश्वास (49) के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के मदनपुर खादर के निवासी हैं। आरोपियों में शामिल प्रशांत बिस्वास एक ज्वेलर है जिसने चोरी का मेडल खरीदा था। महिलाओं से रेप का आरोपी शेख शाहजहां गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार सुबह नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से गिरफ्तार किया गया। आज उसे बसीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह 55 दिन से फरार था। होली से झुलसाएगी लू तापमान 4°-6° ज्यादा होली के आसपास उत्तर और मध्य भारत के सभी राज्यों में हीटवेव (लू) चल सकती है। इसकी दो वजहें हैं- होली इस बार मार्च के आखिरी हफ्ते (25 मार्च) में है और दक्षिण भारत में तापमान की बढ़ोतरी दो हफ्ते पहले फरवरी की शुरुआत से ही हो गई। हालात ये हैं कि दक्षिण भारत के सभी राज्यों से महाराष्ट्र और ओडिशा तक दिन का तापमान 4-6 डिग्री तक ज्यादा यानी 33 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। सेंसेक्स 84 अंक गिरकर 72220 पर खुला शेयर बाजार में आज यानी 29 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 84 अंक की गिरावट के साथ 72220 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 16 अंक की गिरावट रही। ये 21935 के स्तर पर ओपन हुआ।