किसान आंदोलन के दौरान एक और मौत किसान आंदोलन का मंगलवार (27 फरवरी) को 15वां दिन हैं। दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टालने के बाद किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की आज नेशनल लेवल की मीटिंग होगी। इसमें दिल्ली कूच पर चर्चा होगी। 28 फरवरी को दिल्ली कूच पर फाइनल फैसला लिया जाएगा। राज्यसभा चुनाव यूपी में सपा के चीफ व्हिप का इस्तीफा राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान किया जा रहा है। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। वोटिंग के दौरान यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बंगाल में रामनवमी हिंसा मामले में 16 गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में पिछले साल रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने दंगे भड़काने और उसे अंजाम देने के आरोप में पकड़ा गया है। सेंसेक्स 67 अंक गिरकर 72723 पर खुला शेयर बाजार में आज यानी 27 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट के साथ 72723 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही। ये 22090 के स्तर पर ओपन हुआ।