Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Feb-2024

असम में मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट खत्म असम सरकार ने राज्य में मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट 1935 को खत्म कर दिया। यह निर्णय शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। अब राज्य में सभी शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की जाएंगी राज्य मंत्री जयंत मल्लबारुआ ने इसे यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की दिशा में एक बड़ा स्टेप बताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में हो रहे बाल विवाह भी रुकेंगे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कासगंज में तालाब में गिरी कासगंज में बड़ा हादसा हो गया है। यहां 40 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई है। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया AAP-कांग्रेस में लोकसभा सीट शेयरिंग तय लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में चंडीगढ़ और 4 राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया। दिल्ली में AAP 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस 9 और AAP एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में कांग्रेस 24 और आप 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई है। भीड़ ने TMC नेता को पीटा घर में की तोड़फोड़ पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण का मामला गरमाया हुआ है। शुक्रवार 23 फरवरी को भीड़ ने TMC नेता अजित मैती के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसे चप्पलों से पीटा। इसके अलावा लोगों ने उनकी बाइक और उनके घर की बाड़ का हिस्सा तोड़ दिया। शादी के लिए एंकर को किडनैप कराया हैदराबाद में 31 साल की बिजनेसवुमन ने शादी करने के लिए एक टीवी एंकर का पीछा किया और फिर उसे किडनैप करा लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एंकर की निगरानी करने के लिए उसकी कार पर ट्रैकिंग डिवाइस इंस्टॉल की थी ताकि वो कहां जाता है इसका पता लगाया जा सके।