Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Feb-2024

मंदिरों पर टैक्स लगाने वाला बिल पास विरोध में उतरे संत कर्नाटक सरकार ने विधानसभा में मंदिरों पर टैक्स का एक बिल पास किया है। इसके तहत किसी मंदिर की आय 1 करोड़ रुपए है तो उसे 10% और यदि मंदिर की आय 1 करोड़ से कम और 10 लाख से अधिक है तो उसे 5% टैक्स सरकार को देना होगा यह बिल कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती बिल 2024 है। इस को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा समेत कई संत भी उतर आए हैं। विधायक लस्या नंदिता की एक्सीडेट में मौत तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) विधायक जी लस्या नंदिता की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। लस्या नंदिता 37 साल की थीं। वे ​​​​सिकंदराबाद कैंटोन्मेंट से विधायक थीं।हादसे के वक्त नंदिता एक SUV में सफर कर रही थीं। साथ में ड्राइवर भी था। नंदिता ड्राइविंग सीट के बगल में बैठी थीं। संगारेड्डी जिले में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई इससे नंदिता और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणा में किसान नेताओं पर NSA लगाने का फैसला वापस हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस ले लिया है। अंबाला रेंज के IG सिबाश कबिराज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से की जाएगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सीज किए जाएंगे। NCP शरदचंद्र पवार का सिंबल- तुरही बजाता आदमी: चुनाव आयोग ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार को नया चुनाव चिह्न गुरुवार (22 फरवरी) को दे दिया। चुनाव आयोग ने पार्टी को तुरही बाजाता हुआ आदमी का सिंबल पार्टी को अलॉट किया है। पार्टी लोकसभा चुनाव में इसी सिंबल पर चुनाव में उतरेगी। शरद पवार ने इसका स्वागत करते हुए कहा- यह हमारे लिए गर्व की बात है। PM का वाराणसी में 1 घंटे में 25KM का रोड-शो: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43वीं बार वाराणसी पहुंचे। दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी 23 फरवरी शुक्रवार को बनास डेयरी का उद्घाटन भी करेंगे। इससे पहले 22 फरवरी गुरुवार की देर रात को सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस तक पहुंचे। पीएम मोदी ने 25 किलोमीटर तक रोड शो भी किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वे ICU में भर्ती थे। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।