Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Feb-2024

पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर CBI रेड 300 करोड़ की रिश्वत का मामला 30 ठिकानों पर छापे 300 करोड़ की रिश्वत का मामला 30 ठिकानों पर छापे सीबीआई ने आज (22 फरवरी) पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर छापा मारा। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर भी रेड की है। ये कार्रवाई कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में करप्शन को लेकर की गई। सत्यपाल मलिक ने गवर्नर रहने के दौरान दावा किया था कि हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की 2 फाइलें क्लियर करने के लिए उन्हें 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई थी। दिल्ली कूच टला 23 फरवरी को अगला फैसला पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज (गुरुवार) को 10वां दिन है। किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्लान फिलहाल 2 दिन के लिए टाल दिया है। किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है। अमूल के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में अहमदाबाद पहुंचे मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। वे अमूल फेडरेशन के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ खुली जीप की सवारी की। उन्होंने अमूल डेयरी की 50 साल की यात्रा पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी। इसके बाद उन्होंने गुजरात भर से करीब 1 लाख किसानों को संबोधित किया। जम्मू के कठुआ में ड्रोन से गिरा IED बम बरामद जम्मू के कठुआ स्थित हीरानगर इलाके के मनिहारी में बुधवार की रात करीब 12:45 बजे ड्रोन की गतिविधि देखी गई। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर हमला कर दिया। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिस दौरान ड्रोन से गिराए गए IED बम को बरामद किया गया। घटना के बाद BSF के जवान हाई अलर्ट पर हैं। भाजपा ने संदेशखाली पर डॉक्यूमेंट्री जारी की बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा ने गुरुवार (22 फरवरी) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म जारी की है। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- संदेशखाली का एक ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (22 फरवरी) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा फिसलकर 72200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 21900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।